फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कन्नौज केस में चौंकाने वाला खुलासा: चार दिन पहले नोएडा से किशोरी को लेकर निकली थी बुआ, घर न ले जाकर टहलाती रही

Tue, 13 Aug 2024 09:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 13 Aug 2024 09:34 PM IST
विज्ञापन
Kannauj Case: Four days ago the aunt had left Noida with the teenager
कन्नौज कांड - फोटो : अमर उजाला
पूर्व ब्लॉक प्रमुख के चंगुल में फंसने वाली किशोरी को इस हालत में पहुंचाने वाली उसकी अपनी बुआ ही सबसे बड़ी जिम्मेदार है। वह उसे नोएडा से उसके मां-बाप के पास यह कहकर लेकर निकली थी कि उसे गांव में दादा-दादी के पास पहुंचा देगी। चार दिन तक वह घर नहीं पहुंची। इधर-उधर ही टहलाती रही।


इसी बीच रविवार की रात उसे लेकर यहां पूर्व ब्लॉक प्रमुख के कॉलेज में पहुंच गई। जहां उसकी इज्जत पर हाथ डालने की वारदात सामने आई। यह सनसनीखेज खुलासा खुद नोएडा से यहां पहुंचे किशोरी के माता-पिता ने ही किया है। किशोरी के पिता ने तो अपनी बहन पर उसे धोख देने तक का आरोप लगा डाला।


किशोरी की मां के मुताबिक उसकी ननद दिल्ली में रहकर इसी तरह का काम करती है। नोएडा से यहां पहुंचे किशोरी के माता-पिता के खुलासे ने सनसनी फैला रखी है। किशोरी के पिता के मुताबिक वह मूलरूप से यहां तिर्वा तहसील क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। पिछले 13 साल से नोएडा में रहकर सिलाई का काम करता है।
Kannauj Case: Four days ago the aunt had left Noida with the teenager
Nawab Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
पत्नी और बच्चे भी वहीं रहते हैं। बेटी हाईस्कूल में पढ़ती है। उसे पढ़ने के लिए यहां गांव में ही दादा-दादी के पास रख रखा है। गर्मी की छुट्टी के दौरान वह गांव से नोएडा चली गई थी। तब से वहीं रह रही थी। इसी बीच दिल्ली में रहने वाली उसकी बहन चार दिन पहले नोएडा स्थित उसके घर आई थी। उसने बताया कि वह गांव जा रही है। ऐसे में अपनी बेटी को उसके साथ रवाना कर दिया।

किशोरी की मेडिकल जांच पूरी, कैमरों की DVR जब्त, सामने आएंगे उस रात के राज, बढ़ेंगी नवाब की मुश्किलें
Kannauj Case: Four days ago the aunt had left Noida with the teenager
Nawab Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
पिता के मुताबिक उसे क्या पता था कि घर जाने की बात कहकर निकली उसकी बहन उसके साथ धोखा करेगी। वह घर न जाकर इधर-उधर टहलती रही। उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर रखा था। इससे कोई बात नहीं हो पा रही थी। इस बीच सोमवार को यह जानकारी मिली कि उनकी बेटी के साथ यह घटना हुई है और वह पुलिस की निगरानी में है। जानकारी मिलते ही वह लोग वहां से निकल पड़े। मंगलवार की सुबह यहां पहुंचे हैं। किशोरी की मां ने बताया कि उसकी ननद दिल्ली में रहती है। आरोप लगाया कि वह इसी तरह का काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kannauj Case: Four days ago the aunt had left Noida with the teenager
Nawab Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
कहा कि यहां आने पर वह कह रही है कि पुलिस की बात में न आओ, मेडिकल जांच न करवाना। थाना में मत जाना। सारा किया धरा उनका ही है। नोएडा में भी यही करती हैं। बेटी 14 साल की है। सबके सामने वह कुछ नहीं बता सकी थी। अब अपने साथ हुई वारदात की जानकारी उसने दी है।
विज्ञापन
Kannauj Case: Four days ago the aunt had left Noida with the teenager
Nawab Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
नौकरी की बात से इन्कार, माता-पिता बोले सिर्फ 14 साल है उम्र
एक दिन पहले यह बात सामने आई थी कि किशोरी अपनी बुआ के साथ पहुंची थी तो बताया गया था कि उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर यहां लाया गया था। जबकि अब सामने आए उसके माता-पिता ने इससे साफ इन्कार किया है। उसके माता-पिता के मुताबिक किशोरी की उम्र 14 साल है। वह इससे साल दसवीं में गई है। गांव में बाबा-दादी के साथ रहकर यहां ही पढ़ती है। वह हाईस्कूल की छात्रा है। ऐसेे में उससे नौकरी करवाने का सवाल ही नहीं है। किशोरी के माता-पिता ने उसकी बुआ की भूमिका पर सवाल खड़ा करते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed