{"_id":"5e42dcd18ebc3ee6167637b7","slug":"kannauj-accident-body-founds-in-canal-of-five-years-old-boy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कन्नौज कार हादसाः नहर में समाए पांच साल के मासूम हर्ष का शव 7 दिन बाद मिला, तीन मासूम बच्चों ने खोजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज कार हादसाः नहर में समाए पांच साल के मासूम हर्ष का शव 7 दिन बाद मिला, तीन मासूम बच्चों ने खोजा
Tue, 11 Feb 2020 10:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 11 Feb 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
पांच फरवरी को कन्नौज के उमर्दा की निचली गंग नहर में कार गिरने से हुई पांच लोगाें की मौत के मामले में हादसे में लापता हुए मासूम का शव सातवें दिन बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने महादेवी घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में पलटी एक ही परिवार की दो महिलाओं और 3 बच्चों की मौत
- फोटो : amar ujala
पांच फरवरी को मिरुअन मढ़ा निवासी सिपाही गौरव कुमार की कार चटरुआपुर के सामने निचली गंग नहर में गिर गई थी। हादसे में गौरव की पत्नी प्रिया, बेटी शुभी, लाडो, बहन मोहिनी उर्फ मोनी, भांजे कृष्णा की पानी में डूबकर मौत हो गई थी।
नहर से निकाली गई कार
- फोटो : अमर उजाला
पांच माह का भांजा हर्ष लापता हो गया था। हर्ष की तलाश में पीएसी ने तीन दिन तक निचली गंग नहर की तलहटी खंगाली थी। इसके बाद भी पता नहीं लग सका। मंगलवार सुबह कोचिंग जा रहे तीन बच्चों ने शव देखकर उमर्दा चौकी पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में बच्चे की तलाश करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
चौकी प्रभारी गौरव कुमार ने नहर में घुसकर शव को निकाला। पोस्टमार्टम के बाद हर्ष के पिता भानु प्रताप, बाबा जगदीश कुमार ने महादेवी घाट पर हर्ष को दफन कर दिया। तीन बच्चों ने हर्ष का शव देखा। बच्चों की समझदारी से पुलिस ने शव बरामद कर लिया। पुलिस विभाग इन बच्चों को सम्मानित करेगा।
विज्ञापन
इन्हीं बच्चों ने खोजा हर्ष का शव
- फोटो : अमर उजाला
निकारीपुर्वा में रहने वाले 12 वर्षीय विपुल कुमार, 10 वर्षीय कौशलेंद्र और 13 वर्षीय ऋषभ रोजाना सुबह छह बजे पैदल उमर्दा कस्बे में अंग्रेजी की कोचिंग पढ़ने आते हैं। मंगलवार सुबह कोचिंग आते समय नहर किनारे तीनों बच्चों ने हर्ष का शव देखा। सुबह होने से इन्हें आसपास कोई भी दिखाई नहीं दिया।