फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kalindi Express: बड़ा खुलासा... ट्रैक के दोनों ओर छिड़का गया था ज्वलनशील पदार्थ, चिंगारी भी भड़का देती बड़ी आग

Wed, 11 Sep 2024 12:24 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 11 Sep 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Kalindi Express: Big revelation, Flammable material was sprinkled on both sides of the track
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
कानपुर-फर्रुखाबाद रूट पर मुड़ेरी क्रॉसिंग पर कालिंदी एक्सप्रेस को बेपटरी करने की साजिश के मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। फॉरेंसिक टीम की जांच में पता चला है कि साजिशकर्ताओं ने घटनास्थल से ट्रैक के किनारे-किनारे ज्वलनशील पदार्थ का छिड़काव भी किया था। ताकि हादसे में उठी मामूली चिंगारी भी बड़ी आग का रूप ले सके। फॉरेंसिक टीम को मौके से ज्वलनशील पाउडर, पेट्रोल व माचिस भी बरामद हुई थी।


जांच अधिकारियों का आशंका है कि साजिशकर्ताओं ने रेललाइन पर पड़े बोल्डर को हटाकर करीब पांच से 10 इंच गड्ढा खोद उसमें गैस सिलिंडर रखा था। आसपास रेलवे ट्रैक पर ज्वलनशील तरल पदार्थ और पाउडर का छिड़काव किया था। डीसीपी राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार को हुई जांच में जहां ज्वलनशील चीजें मिली हैं, वहां खोजी कुत्ता सूंघते हुए पहुंचा था। ऐसे में आशंका है कि वह ज्वलशील पदार्थ सूंघते हुए ही वहां पहुंचा था।
Kalindi Express: Big revelation, Flammable material was sprinkled on both sides of the track
Kanpur Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
बोतल में पेट्रोल देना वर्जित, कई पंप संदेह के घेरे में
घटनास्थल से करीब आधा किमी दूर पूर्व दिशा में, जबकि करीब दो किमी दूर पश्चिम दिशा में एक-एक पेट्रोल पंप भी है। यहां बीते एक सप्ताह के सीसीटीवी फुटेज जांच अधिकारी देख रहे हैं कि डिलीवरी मैन द्वारा किसको बोतल या फिर या किसी पात्र में पेट्रोल डीजल बिक्री किया गया।
 
Kalindi Express: Big revelation, Flammable material was sprinkled on both sides of the track
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
बिल्हौर रेलवे स्टेशन पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
कानपुर-फर्रुखाबाद रेलरूट पर आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए अब इज्जत नगर मंडल के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। कानपुर-फर्रुखाबाद रेलरूट के कई प्रमुख रेलवे स्टेशन पर 4-4 सीसीटीवी कैमरे लगने का काम भी शुरू हो गया है। रेल अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के बर्राजपुर, बिल्हौर, अरौल मकनपुर व चौबेपुर में वरीयता के आधार पर सीसीटीवी कैमरे लगने की प्रक्रिया शुरू की गई है। हालांकि अभी कैमरे चालू नहीं हुए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kalindi Express: Big revelation, Flammable material was sprinkled on both sides of the track
Kalindi Express - फोटो : amar ujala
ट्रेन हादसे से जुड़ी जानकारी देने पर मिलेगा पुरस्कार
एडीजी जीआरपी प्रकाश डी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि विभिन्न एजेंसियां प्रकरण की जांच कर रही हैं। आमजन भी कालिंदी एक्सप्रेस से जुड़े घटनाक्रम के बारे में जानकारी दे सकते हैं। इसके लिए यूपी जीआरपी के कंट्रोल रूम का नंबर 9454402544 जारी किया। उन्होंने घोषणा की है कि घटनाक्रम से संबंधित लाभप्रद जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। इसके साथ ही सूचनादाता को उचित पुरस्कार दिया जाएगा। 

 
विज्ञापन
Kalindi Express: Big revelation, Flammable material was sprinkled on both sides of the track
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
तैयार किया जा रहा सुरक्षा का खाका
पूरी घटना को देखते हुए आगे किस तरह से ट्रैक व रेलवे संपत्तियों पर नजर रखी जाएगी, इसका खाका तैयार किया जा रहा है। घटना को लेकर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, इसमें रेलवे पूरा सहयोग कर रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उसके अनुसार कई फैसले लिए जा सकते हैं। - पंकज सिंह, सीपीआरओ गोरखपुर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed