{"_id":"66e117a6ab29a5854e02b1c1","slug":"kalindi-express-accident-news-conspirators-had-sprinkled-inflammable-material-on-both-sides-of-railway-track-2024-09-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kalindi Express: ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश में एक और बड़ा खुलासा, ट्रैक के किनारे मिले चौंकाने वाले सबूत!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kalindi Express: ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश में एक और बड़ा खुलासा, ट्रैक के किनारे मिले चौंकाने वाले सबूत!
Wed, 11 Sep 2024 09:44 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 11 Sep 2024 09:44 AM IST
विज्ञापन
Kalindi Express Accident
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को सिलिंडर रखकर पलटाने की साजिश की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे ही नए खुलासे हो रहे हैं। मंगलवार को एडीजी जीआरपी प्रकाश डी और डीआईजी राहुल राज मुंडेरी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद वह सिविल पुलिस और इज्जतनगर मंडल के अफसरों के साथ उन स्थनों पर भी गए जहां पुलिस और आरपीएफ का डॉग स्क्वायड गया था। घटनास्थल का दौरा करने के बाद अधिकारियों ने साजिश से इन्कार नहीं किया है। सिलिंडर के साथ घटनास्थल पर जो वस्तुएं मिली हैं वह सोची समझी साजिश की ओर इशारा कर रही हैं।
Kalindi Express Accident
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच, कानपुर-फर्रुखाबाद रूट पर मुड़ेरी क्रॉसिंग पर कालिंदी एक्सप्रेस को बेपटरी करने की साजिश के मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। फॉरेंसिक टीम की जांच में पता चला है कि साजिशकर्ताओं ने घटनास्थल से ट्रैक के किनारे-किनारे काफी दूर तक ज्वलनशील पदार्थ का छिड़काव भी किया था। ताकि हादसे में उठी मामूली चिंगारी भी बड़ी आग का रूप ले सके।
Kalindi Express Accident
- फोटो : अमर उजाला
फॉरेंसिक टीम को मौके से ज्वलनशील पाउडर, पेट्रोल व माचिस भी बरामद हुई थी। जांच अधिकारियों का आशंका है कि साजिशकर्ताओं ने रेल लाइन पर पड़े बोल्डर को हटाकर करीब पांच से 10 इंच गड्ढा खोद उसमें गैस सिलिंडर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kalindi Express Accident
- फोटो : अमर उजाला
आसपास रेलवे ट्रैक पर ज्वलनशील तरल पदार्थ और पाउडर का छिड़काव किया था। डीसीपी राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार को हुई जांच में जहां ज्वलनशील चीजें मिली हैं, वहां खोजी कुत्ता सूंघते हुए पहुंचा था।
विज्ञापन
Kalindi Express Accident
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में आशंका है कि वह ज्वलनशील पदार्थ सूंघते हुए ही वहां पहुंचा था। वहीं घटनास्थल के आसपास के पेट्रोल पंप भी जांच के घेरे में आ गए हैं। देखा जाएगा कि किसने बोतल में पेट्रोल दिया।