फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर देहात : किसी और के साथ आपत्तिजनक हालत में थी बहू, जेठ ने देखा तो खौल उठा खून, बहा दिया खून...

Tue, 11 May 2021 11:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 11 May 2021 11:27 PM IST
सार

जेठ ने बहू को घर के सामने खड़ंजे पर बांके से काट कर हत्या कर दी। मृतका की तीन साल की बेटी ने पुलिस को बताया कि दउआ ने मम्मी को मार दिया।

विज्ञापन
Jeth kills daughter-in-law with sharp-edged weapon at home door
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
कानपुर देहात के पड़ियापुर में मंगलवार रात करीब 9 बजे जेठ ने बहू की घर के सामने खड़ंजे पर बांके से काट कर हत्या कर दी। चौकीदार की सूचना पाकर सीओ व प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पड़ियापुर दशहरा सुजानपुर के पूर्व प्रधान कल्याण सिंह वर्मा बड़े बेटे सुभाष व स्व. पुत्र संजय राजपूत की पत्नी सीमा (32) दो बच्चों आर्यन (6) वर्ष व छवि (3) वर्ष के साथ रहते थे।


 
Jeth kills daughter-in-law with sharp-edged weapon at home door
मां की हत्या के बाद सिपाही के साथ मृतका की बेटी - फोटो : amar ujala
मृतका सीमा के पति संजय ने पिछले वर्ष पत्नी की बदचलनी से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसकी मौत के बाद भी सीमा के चाल चलन में कोई बदलाव नहीं आया। कई बार इसके लिए ससुर पूर्व प्रधान कल्याण सिंह व जेठ सुभाष ने रोका, लेकिन वह नहीं मानी।

 
Jeth kills daughter-in-law with sharp-edged weapon at home door
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
ग्रामीणों की माने तो मंगलवार को रसूलाबाद के सुभाष नगर में रहने वाले किसी युवक के साथ उसके जेठ ने उसे आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसी बात पर आवेश में आकर जेठ ने सीमा को घर से घसीटकर बाहर निकाला और खड़ंजे पर लाकर बांके से काट कर हत्या कर दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jeth kills daughter-in-law with sharp-edged weapon at home door
घटना के बाद मौके पर पड़ा शव - फोटो : amar ujala
चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने मृतका सीमा की बेटी छवि (3) ने बताया की दउआ ने उसकी मां को काटा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चौकीदार की सूचना पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  

 
विज्ञापन
Jeth kills daughter-in-law with sharp-edged weapon at home door
छानबीन करती पुलिस - फोटो : amar ujala
सीओ परशुराम व प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण ने बताया कि मृतका के मायके बलेपुरवा इंदरगढ़ कन्नौज में इसकी सूचना दी गई है। मायके वालों की तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज की जाएगी पोस्टमार्टम के अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हत्यारोपी जेठ सुभाष को हिरासत मे लेकर पूछताछ  कर रही है ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed