फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: 50 बच्चों के यौन उत्पीड़न के आरोपी जेई की पॉक्सो कोर्ट के सामने आज होगी पेशी

Mon, 14 Dec 2020 09:29 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 14 Dec 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
JE accused in sexual assault of 50 children will appear before pocso court today
आरोपी जेई को ले जाती सीबीआई की टीम - फोटो : amar ujala
करीब 50 बच्चों के यौन उत्पीड़न के चर्चित आरोपी सिंचाई विभाग के निलंबित जेई रामभवन 14 दिसंबर को फिर पॉक्सो कोर्ट के सामने पेश होगा। जिला जेल में निरुद्ध रामभवन की न्यायिक हिरासत की अवधि सोमवार को खत्म हो रही है। उधर, चित्रकूट मुख्यालय में जेई के दो लैपटॉप और दो मोबाइल दुकानदारों के पास हैं।
JE accused in sexual assault of 50 children will appear before pocso court today
सीबीआई की टीम ने जेई से ही खुलवाया था घर का ताला - फोटो : amar ujala
सीबीआई ने जांच के दौरान डाटा खंगाला और फिर उन्हें दुकानदारों को ही सही सलामत रखने के निर्देश दिए थे। सीबीआई ने 74 रिमांड कस्टडी पर लेने के बाद यौन शोषण के आरोपी जेई रामभवन को 29 नवंबर को जेल में वापस दाखिल कर दिया था। साथ ही कोर्ट से उसकी न्यायिक हिरासत बढ़ाने की अर्जी दी थी।

 
JE accused in sexual assault of 50 children will appear before pocso court today
बच्चों को सामने बैठाकर जेई से हुई थी पूछताछ - फोटो : amar ujala
इस मामले की सुनवाई कर रहे पाक्सो कोर्ट के अपर न्यायाधीश मोहम्मद रिजवान अहमद ने एक दिसंबर को सीबीआई की अर्जी स्वीकार करते हुए न्यायिक हिरासत 14 दिसंबर तक बढ़ा दी थी। सीबीआई ने कोर्ट के समक्ष केस डायरी और अब तक जुटाए सुबूत आदि भी पेश किए थे। सोमवार को न्यायिक हिरासत की अवधि का अंतिम दिन है, इसलिए कोर्ट में फिर सुनवाई होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
JE accused in sexual assault of 50 children will appear before pocso court today
जेई की कोरोना जांच होने के बाद ले जाती सीबीआई की टीम - फोटो : amar ujala
आरोपी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए या सीधे अदालत में बुलाया जा सकता है। हालांकि ज्यादा संभावनाएं ऑनलाइन पेशी की है। उधर, चित्रकूट मुख्यालय में बच्चों के यौन शोषण का आरोपी सिंचाई विभाग का निलंबित अवर अभियंता रामभवन मुख्यालय की कुछ खास दुकानों में ही लैपटाप और मोबाइल बनवाता था। 

 
विज्ञापन
JE accused in sexual assault of 50 children will appear before pocso court today
आरोपी जेई रामभवन - फोटो : amar ujala
मुख्यालय के शोभा सिंह का पुरवा स्थित एसडीएम कालोनी में रामभवन के किराये के घर व कार्यक्षेत्र से मिली सामग्री कोे सीबीआई टीम पहले ही अपने साथ लेकर जांच कर रही है। साथ ही कई इलेक्ट्रानिक्स सामग्री को उनके डाटा की जानकारी को दिल्ली भेजा है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed