Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अधिवक्ता हत्याकांड में नया खुलासा: पिता ने मोनू से कहा था- बड़े आदमी से मिलवा रहा हूं, काम कर देना, फायदा होगा

Wed, 04 Nov 2026 08:26 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 04 Nov 2026 08:26 AM IST
सार

जालौन के कालपी बार एसोसिएशन अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी के पिता ने बेटे से कहा था कि बड़े आदमी से मिलवा रहा हूं, उसका काम कर देना। अच्छा फायदा होगा और आगे भी मदद मिलती रहेगी। ठेकेदार इंद्रजीत ने मोनू को वकील की फोटो भेजकर कहा था कि इसे किसी भी कीमत पर हटाना है। अधिवक्ता की शनिवार को जमीन के विवाद में जालौन से कार से अपहरण के बाद हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
Jalaun Lawyer Murder: Father Told Son Monu to Meet a Big Man and Get His Job Done
Jalaun Lawyer Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जालौन के कालपी बार एसोसिएशन अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्या के मामले में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। वकील की हत्या की साजिश बेहद शातिराना तरीके से रची गई थी। हत्या के लिए सुपारी लेने वाले मोनू यादव को उसके पिता अजय कुमार ने पहले ही समझा दिया था कि वह उसे एक बड़े आदमी से मिलवाने जा रहे हैं। अगर उसका काम हो गया तो अच्छा फायदा होगा और आगे भी मदद मिलती रहेगी।


पिता ने बेटे से साफ कहा था कि वह जो भी कहें, उनका काम कर देना। इसके बाद मोनू अपने साथी के साथ अधिवक्ता गयादीन के पास पहुंचा और खुद को मुसीबत में फंसा बताकर उनसे मदद मांगने लगा। रामपुरा में चल रहे मुकदमे को निपटवाने के बहाने उसने अधिवक्ता से संपर्क बढ़ाया और एक हजार रुपये फीस देकर दो दिन बाद आने की बात कहकर लौट गया। 
Trending Videos
Jalaun Lawyer Murder: Father Told Son Monu to Meet a Big Man and Get His Job Done
शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की जांच में सामने आए इन घटनाक्रमों ने हत्या की साजिश के तरीके को लेकर कई चौंकाने वाले पहलू उजागर किए हैं। पुलिस की जांच के मुताबिक, मोनू के पिता अजय कुमार की इंद्रजीत यादव से जान-पहचान थी। 

 
Jalaun Lawyer Murder: Father Told Son Monu to Meet a Big Man and Get His Job Done
शव मिलने के बाद बिलखता बेटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्रजीत ने अधिवक्ता गयादीन की फोटो अजय कुमार के मोबाइल पर भेजी थी और कहा था कि इस व्यक्ति को किसी भी कीमत पर रास्ते से हटाना है। इसके बाद अजय ने अपने बेटे मोनू को भरोसे में लेकर उसे एक बड़े व्यक्ति से मिलवाने की बात कही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jalaun Lawyer Murder: Father Told Son Monu to Meet a Big Man and Get His Job Done
शव मिलने के बाद बिलखता बेटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसने कहा कि उनका काम कर देने पर अच्छा फायदा होगा और आगे भी मदद मिलती रहेगी। इस तरह मोनू को कथित तौर पर हत्या की सुपारी लेने के लिए तैयार किया गया।
 
विज्ञापन
Jalaun Lawyer Murder: Father Told Son Monu to Meet a Big Man and Get His Job Done
शव मिलने के बाद बिलखता बेटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उरई से कालपी तक रखी जा रही थी नजर
पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि अधिवक्ता के उरई से निकलने के बाद से ही उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। आरोपियों को उनके आने-जाने और रास्ते की जानकारी दी जा रही थी। जैसे ही गयादीन अहिरवार कालपी पहुंचे, आरोपियों ने उन्हें रोकने की साजिश पर अमल किया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed