{"_id":"5e1bf6498ebc3e881a47695f","slug":"jaipur-mother-and-son-murder-case-indian-oil-official-rohit-tiwari-does-not-regret","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दोहरा हत्याकांड: मुझमें विटामिन बी-12 की कमी, तभी नहीं आते आंसू, रोहित का अजीब बयान सुन पुलिस हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरा हत्याकांड: मुझमें विटामिन बी-12 की कमी, तभी नहीं आते आंसू, रोहित का अजीब बयान सुन पुलिस हैरान
Mon, 13 Jan 2020 01:27 PM IST
शाहरुख खान
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 13 Jan 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
jaipur mother and son murder case
- फोटो : अमर उजाला
जयपुर में पत्नी-बेटे की हत्या में गिरफ्तार इंडियन ऑयल के अधिकारी रोहित तिवारी को अपनी करतूत पर जरा भी पछतावा नहीं है। जब पुलिस ने उससे पूछा कि पत्नी-बेटे के शव को देखकर दुख नहीं हुआ, तो उसने जवाब दिया कि उसे विटामिन-बी 12 की कमी है। इस वजह से आंसू नहीं निकलते हैं।
jaipur mother and son murder case
- फोटो : अमर उजाला
जयपुर पूर्वी के डीसीपी राहुल जैन ने बताया कि पुलिस ने जब उससे पूछा कि अपनी करतूत पर उसे पछतावा है या नहीं, तो उसने कहा कि इसमें पछतावे जैसा कुछ भी नहीं है। रोज-रोज के झगड़े से मुक्ति मिल गई। उसने स्पष्ट कहा कि उसको बच्चे यानी श्रीयम से कोई मतलब नहीं था।
jaipur mother and son murder case
- फोटो : अमर उजाला
... तो हत्या करने आगरा जाता रोहित
सौरभ मूलरूप से फतेपुर सीकरी का रहने वाला है। उसकी पत्नी आगरा में रहती है। दोनों के बीच विवाद भी चल रहा है। जयपुर पूर्वी के डीसीपी राहुल जैन ने बताया कि रोहित सौरभ की पत्नी की हत्या करने के लिए राजी थी। अगर इसमें वह बच जाता तो वह आगरा जाकर उसकी हत्या करने वाला था।

हरि की भूमिका स्पष्ट नहीं
जयपुर पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी सौरभ के जीजा हरि से पूछताछ जारी है। उसके मोबाइल नंबर की सीडीआर भी खंगाली जा रही है। फिलहाल अभी तक पुलिस को उसके खिलाफ साक्ष्य नहीं मिले हैं। फिर भी पुलिस एक-एक बिंदु की पड़ताल कर रही है। अभी भी हरि से पूछताछ जारी है। उधर जांच में पता चला कि हरि की पत्नी से श्वेता की अच्छी दोस्ती थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि श्वेता की जब भी रोहित से लड़ाई होती थी और वह परेशान होती थी तो उनसे जरूर बात करती थी।

थियेटर से जुड़ा रहा है रोहित
पूछताछ में पता चला कि रोहित थियेटर से जुड़ा रहा है। वह ड्रामा का निर्देशन करता था। 2012 में उसको ट्रेस केन थियेटर अवार्ड भी मिल चुका है।
पूछताछ में पता चला कि रोहित थियेटर से जुड़ा रहा है। वह ड्रामा का निर्देशन करता था। 2012 में उसको ट्रेस केन थियेटर अवार्ड भी मिल चुका है।