फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान के जेल जाने से 'Bollywood में खलबली', दबंग-3 पर पड़ा ये असर

Sat, 07 Apr 2018 08:49 AM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 07 Apr 2018 08:49 AM IST
सार

- इसी साल रिलीज होनी थी फिल्म, जून में शुरू होनी थी शूटिंग
- कानपुर से गहरा नाता रखने वाले दिलीप शुक्ला ने लिखी है फिल्म की कहानी

विज्ञापन
Jail affects to salman khans shooting Dabang
इसी साल रिलीज होनी थी फिल्म, जून में शुरू होनी थी शूटिंग
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के जेल जाने के बाद उनकी अपकमिंग फिल्म दबंग-3 की शूटिंग प्रभावित हो सकती है। शूटिंग जून में शुरू होनी थी, इसी साल ईद पर फिल्म को रिलीज करने की तैयारी चल रही थी। 

गुरुवार को जोधपुर कोर्ट ने 20 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में सलमान को 5 साल कैद की सजा और 10 हजार जुर्माने की सजा सुनाई थी। इसके बाद कोर्ट से सीधे सलमान खान को जोधपुर की सेंट्रल जेल भेजा गया। अब सलमान की जमानत याचिका पर कल कोर्ट फैसला सुनाएगा। हालांकि, जमानत अर्जी पर अभी भी सुनवाई पुरी नहीं हुई है। यानी जमानत याचिका पर कोर्ट में कल भी सुनवाई होगी। फिलहाल जब तक कोर्ट का जमानत पर फैसला नहीं आ जाता, तब तक सलमान खान को एक दिन के लिए और जेल में रहना होगा। साल 2018 में सलमान पर 600 करोड़ से ज्यादा का दांव लगा हुआ है। सलमान रेस-3 फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इसी बीच कोर्ट का फैसला आ गया। 
 

सलमान के करियर में दबंग सीरीज ने लगाए चार चांद

Jail affects to salman khans shooting Dabang
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान
दबंग सीरीज का सलमान खान के करियर में अहम स्थान है। साल 2010 में आई ‘दबंग’ से सलमान ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए थे। फिल्म राइटर दिलीप शुक्ला की कहानी पर अरबाज खान के प्रोडक्शन और अभिनव कश्यप के डायरेक्शन पर बनी इस फिल्म की कुल लागत 30 करोड़ रुपये थी जबकि कमाई के मामले में यह फिल्म सलमान की पिछली फिल्मों से काफी आगे निकल गई। इस फिल्म ने 213 करोड़ का कारोबार किया। दबंग सीरीज की दूसरी फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई। इसकी कहानी भी दिलीप शुक्ला ने लिखी थी। फिल्म का कुल बजट 80 करोड़ रुपये था जबकि कुल कारोबार 249 करोड़ रुपये हुआ। साल 2018 में दबंग सीरीज की तीसरी फिल्म ‘दबंग-3’ को रिलीज करने की तैयारी थी। दबंग-3 की शूटिंग  जून में शुरू होनी थी इस फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का था। ईद में फिल्म रिलीज होनी थी। इस फिल्म की कमाई 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की आंकी जा रही है। 
 

‘दबंग’, ‘दबंग-2’, ‘दबंग-3’ के राइटर दिलीप का कानपुर से गहरा नाता

Jail affects to salman khans shooting Dabang
सलमान खान के साथ दबंग फिल्म की शूटिंग के दौरान एक तस्वीर में दिलीप शुक्ला
सनी देओल की फिल्म ‘घायल’ और ‘दामिनी’ से हिंदी फिल्मों के लेखन से जुड़े दिलीप शुक्ला ने इस बीच कई कामयाब और चर्चित फिल्में लिखी हैं। एक अर्से के बाद सलमान के लिए लिखी फिल्म ‘दबंग’ और ‘दबंग 2’ ने उन्हें फिर से चर्चा में ला दिया था। सलमान को सदाबहार बनाने में इन दो फिल्मों को बहुत बड़ा हाथ है। अपने संवादों और किरदारों के बल पर फिल्म को देसी टच देने के लिए मशहूर दिलीप शुक्ला ने हाल ही में दबंग-3 की कहानी लिखी है। मूल रूप से लखनऊ निवासी दिलीप शुक्ला का कानपुर से गहरा नाता है। शहर के रामबाग में उनकी ससुराल है और बहन की शादी भी रामकृष्ण नगर में हुई है। शुरू से कानपुर आते-जाते रहने और यहां के लोगों को भली-भांति समझने से दिलीप शुक्ला को चुलबुल पांडे जैसे किरदारों को पर्दे पर जीवित करना मुश्किल नहीं रहा। ‘दबंग 2’ में उन्होंने चुलबुल पांडे को कानपुर के बजरिया थाने का प्रभारी बना दिया था। दिलीप शुक्ला ने सलमान के जेल जाने के मामले कहा कि अभी इस फिल्म की तैयारियों को जहां का तहां छोड़ दिया गया है। सलमान के जेल जाने से पूरा बॉलीवुड हिल गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं दिलीप शुक्ला की मशहूर फिल्में 

Jail affects to salman khans shooting Dabang
दिलीप शुक्ला फिल्म दबंग-2 का शूटिंग के दौरान
जय हो (2014) , दबंग-2 (2012), ये जो मोहब्बत है (12), अलाप (2012), गट्टू (2011), बिन बुलाये बाराती (2011), दबंग (2010), हेलो हम लल्न बोल रहे हैं (2010),  किसान (2009), डेड लाइन सिर्फ 24 घंटे (2006), उत्थान (2006), एक से बढ़कर एक (2004),  पुलिस फोर्स इनसाइड स्टोरी (2004), किस्मत (2004), सलाखें (1998), उड़ान (1997), इंसाफ (1997), जिद्दी (1997), अंदाज अपना-अपना (1994), जज्बात (1994), मोहरा (1994), अंत (1994), एलान (1994), बेदर्दी (1993), दामिनी (1993), दिव्यशक्ति (1993), घायल (1990) जैसी बॉलीवुड की हिट फिल्मों के डायलॉग लिखे हैं। हाल ही में दिलीप ‘दबंग-3’ और ‘मैं उत्तरा नारायण पाठक’ फिल्मों की कहानी लिखी।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed