फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईपीएस सुरेंद्र दास केसः दोनों पक्षों के आने पर खोला जाएगा कमरा, फिर आपसी सहमति से ही होगा ये काम

Tue, 06 Nov 2018 09:22 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 06 Nov 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
IPS Surendra Kumar Suicide Case update
IPS सुरेंद्र सुसाइड केस
कानपुर में आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास के खुदकुशी मामले में जांच की प्रगति को जानने के लिए उनके ससुर डॉ. रावेंद्र सिंह ने एसपी पश्चिम संजीव सुमन से मुलाकात की। एसपी ने जांच रिपोर्ट आला अफसरों को जल्द ही सौंपने की बात कही है। आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास के खुदकुशी मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर लगाए गए आरोप एसपी पश्चिम की जांच में खोखले साबित हुए। एक सप्ताह पहले एसपी ने सुरेंद्र कुमार के परिजनों और उनकी पत्नी डॉ. रवीना के पिता डॉ. रावेंद्र सिंह और मां डॉ. रीता से पूछताछ के बाद फाइल बंद करने की बात कही थी।


 
IPS Surendra Kumar Suicide Case update
IPS सुरेंद्र सुसाइड केस
इस जांच की प्रगति के बारे में जानकारी करने सुरेंद्र के ससुर डॉ. रावेंद्र एसपी से मिलने सिविल लाइंस स्थित उनके दफ्तर पहुंचे। एसपी ने उनसे कहा कि जांच पूरी हो चुकी है। इसकी रिपोर्ट तैयार होने तक आप लोग (ससुराल पक्ष ) शहर के बाहर नहीं जाएंगे।

 
IPS Surendra Kumar Suicide Case update
IPS सुरेंद्र सुसाइड केस
एसपी ने बताया कि सुरेंद्र कुमार की गृहस्थी का सामान कैंट स्थित उनके सरकारी आवास के एक कमरे में बंद है। बीते दिनों ससुरालवालों ने सामान मांगा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
IPS Surendra Kumar Suicide Case update
IPS सुरेंद्र सुसाइड केस
उस दौरान यह कहकर मना कर दिया गया था कि दोनों पक्षों के सामने कमरा खोल कर सामान निकाला जाएगा। इसके बाद आपसी सहमति से दोनों में जो चाहे सामान को ले जा सकता है।

 
विज्ञापन
IPS Surendra Kumar Suicide Case update
IPS सुरेंद्र सुसाइड केस
उम्मीद है कि मंगलवार को दोनों पक्ष के लोगों के आने पर कमरा खोला जाएगा। आईपीएस ने चार सितंबर को कैेंट स्थित सरकारी आवास में जहर खा लिया था। 9 सिंतबर को रीजेंसी अस्पताल में मौत हो गई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed