{"_id":"5f8e9901015f6f7ad656ae82","slug":"investigation-of-accused-of-bikeru-scandal-shocking-case-surfaced-580-weapon-license-made-out-of-incomplete-documents","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांड के आरोपियों की जांच, सामने आया चौंकाने वाला मामला, अधूरे दस्तावेज से बने 580 असलहा लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांड के आरोपियों की जांच, सामने आया चौंकाने वाला मामला, अधूरे दस्तावेज से बने 580 असलहा लाइसेंस
Tue, 20 Oct 2020 01:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
बिकरू कांड की जांच
- फोटो : amar ujala
बिकरू कांड के आरोपियों के लाइसेंस की जांच के साथ ही अब एक नया मामला सामने आया है। पता चला है कि असलहा लाइसेंस से जुड़ी 580 फाइलों में लाइसेंस को लेकर प्रक्रिया पूरी नहीं कराई गई है और लाइसेंस जारी कर दिए गए हैं। ये फाइलें असलहा विभाग में मौजूद हैं।
विकास दुबे, अमर दुबे, प्रभात मिश्रा
- फोटो : amar ujala
मामले की जांच के लिए जिला प्रशासन की तरफ से तीन अपर नगर मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी दी गई है। एडीएम सिटी अतुल कुमार के निर्देशन में इस टीम का नेतृत्व सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता कर रहे हैं। पता चला है कि इन 580 फाइलों में ज्यादातर में पुलिस रिपोर्ट नहीं लगी है।
विकास दुबे कांड
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही दूसरी प्रक्रिया भी पूरी नहीं है। बिना पूरी प्रक्रिया के लाइसेंस कैसे जारी कर दिया गया, इसको लेकर जांच शुरू की गई है। इस जांच प्रक्रिया में असलहा विभाग में रखी लाइसेंस की सभी फाइलों की नए तरीके से सूची तैयार की जा रही है। इसके लिए सोमवार से प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिकरू कांड
- फोटो : अमर उजाला
जांच की जद में कुल 22 कलेक्ट्रेट अधिकारियों-कर्मचारियों को रखा गया है। बता दें कि पिछले साल कलक्ट्रेट के असलहा विभाग में बड़ा शस्त्र लाइसेंस घोटाला खुला था जिसमें बड़े पैमाने पर फर्जी शस्त्र लाइसेंस जारी करने का खुलासा हुआ था। उसमें छोटी मछलियां पकड़ी गई थीं और बड़ी बच गईं।
विज्ञापन
बिकरू कांड की जांच
- फोटो : अमर उजाला
वर्तमान में बिकरू कांड के मुख्य अभियुक्त विकास दुबे और अन्य आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस बनने की जांच हो रही है। वहीं पिछले हफ्ते खुलासा हुआ था कि असलहा विभाग से विकास दुबे के साथ ही 173 शस्त्र लाइसेंसों की फाइलें गायब हैं। अब ये 580 फाइलों में गड़बड़ी का मामला सामने आया है।