{"_id":"60d017408ebc3e335a0aac90","slug":"international-yoga-day-2021-celebrated-in-kanpur-photos-of-yoga","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विश्व योग दिवस 2021: कानपुर में योग के प्रति लोगों में दिखा उत्साह, निरोगी काया के लिए शहरवासियों ने किया योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व योग दिवस 2021: कानपुर में योग के प्रति लोगों में दिखा उत्साह, निरोगी काया के लिए शहरवासियों ने किया योगाभ्यास
Mon, 21 Jun 2021 10:13 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 21 Jun 2021 10:13 AM IST
विज्ञापन
विश्व योग दिवस
- फोटो : अमर उजाला
तनाव को दूर करने का सबसे बड़ा उपाय मुस्कुराना है। जीवन में कितनी भी कठिनाई आए, हंसना नहीं छोड़ना चाहिए। मुस्कुराइए, ठहाके लगाइए, तनाव खुद-ब-खुद दूर हो जाएगा। ये बातें अमर उजाला की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर चल रही योगशाला ‘सेहत भी, स्वाद भी’ में उत्तर प्रदेश योगासन खेल संघ के महासचिव विपिन कुमार ने कही। फेसबुक पर हुए इस लाइव सेशन को हजारों लोगों ने देखा और लाभ उठाया। संघ की संयुक्त सचिव आकांक्षा सिंह सेंगर ने तनाव को दूर करने वाले आसनों के बारे में बताया। चालन क्रियाएं, सूर्य नमस्कार जैसी क्रियाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चंद्र आसन का अभ्यास करने से भी तनाव काफी कम होता है। इसके अलावा प्राणायाम और ओम का उच्चारण करने से भी तनाव से मुक्ति मिलती है। शेफ और यूट्यूबर नलिनी शर्मा ने कम तेल में मूंग दाल का डोसा बनाना बताया। उन्होंने कहा कि मूंग दाल का डोसा स्वादिष्ट के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है।
विश्व योग दिवस
- फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अमर उजाला की ओर से चल रही योगशाला में 21 जून को सेहत भी, स्वाद भी पर वेबिनार का आयोजन किया गया। ऑनलाइन इवेंट होने से लोग घर बैठे इसमें जुड़े।
विश्व योग दिवस
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कई जगहों पर कोविड नियमों को ध्यान में रखते हुए योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शहरियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व योग दिवस
- फोटो : अमर उजाला
योग दिवस पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 17 जिला इकाइयों के सभी मंडलों में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्र पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष के साथ-साथ सभी जनप्रतिनिधि मंडल के कार्यक्रमों में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विश्व योग दिवस
- फोटो : अमर उजाला
डिजिटल माध्यम से सिखा रहीं योग
एमरॉल्ड गार्डेन में रहने वाली पुष्पा द्विवेदी 2017 से अपार्टमेंट निवासियों को योग सिखा रही हैं। पुष्पा ने बताया कि उन्होंने पतंजलि योग संस्थान से योगा इंस्ट्रक्टर की ट्रेनिंग ली थी। कई वर्षों से वह गोविंद नगर के पार्क में भी निशुल्क योग प्रशिक्षण दे रही हैं। कोरोना काल में उन्होंने डिजिटल माध्यम (जूम, गूगल मीट आदि) से लोगों को योग सिखाना जारी रखा था। अब उन्होंने आरोग्य नाम से समूह बना लिया है। योग दिवस के उपलक्ष्य पर ग्रुप योग सप्ताह मना रहा है ग्रुप के सदस्य रोज एक नए आसन के बारे में सीखते हैं। 21 जून को योग सप्ताह के समापन पर अपार्टमेंट के लोगों को योग सिखाया।