फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day 2020: कानपुर और आसपास के जिलों में शान से लहराया तिरंगा, तस्वीरों में देखें जश्न ए आजादी

Sat, 15 Aug 2020 02:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 15 Aug 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
Independence Day 2020: tricolor waved gracefully in Kanpur and surrounding districts
independence day 2020 - फोटो : amar ujala
कानपुर सहित आसपास के जिलों में 74वां स्वतंत्रता दिवस कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए धूमधाम से मनाया गया। कानपुर में कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने और पुलिस लाइन में डीआईजी प्रीतिंदर सिंह ने ध्वजारोहण किया। जगह जगह अमर उजाला के साथ मां तुझे प्रणाम के तहत लोग स्वतंत्रा दिवस के जश्न में शामिल हुए।



 
Independence Day 2020: tricolor waved gracefully in Kanpur and surrounding districts
independence day 2020 - फोटो : amar ujala
औरैया में स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  इस मौके पर जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने ककोर स्थित जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण किया तो वही एसपी सुनीति ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।  इस मौके पर जिले के अधिकारियों ने सभी जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी  सुबह 8:00 बजे पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी ने 44 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

 
Independence Day 2020: tricolor waved gracefully in Kanpur and surrounding districts
independence day 2020 - फोटो : amar ujala
स्वतंत्रता दिवस चित्रकूट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिला अधिकारी ने ध्वजारोहण कर गोष्ठी में देश की आजादी से जुड़े प्रसंगों के बारे में बताया। जिलेभर में स्वच्छता अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। सभी राजनैतिक दल भाजपा कांग्रेस सपा व बसपा के कार्यालयों में भी ध्वजारोहण हुआ। इसके अलावा पुलिस लाइन में एसपी अंकित मित्तल ने भी ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day 2020: tricolor waved gracefully in Kanpur and surrounding districts
independence day 2020 - फोटो : amar ujala
कन्नौज में स्वतंत्रता दिवस की धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही देशभक्ति की धुनों के साथ लोग तरह तरह से स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहे हैं। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने कलेक्टर परिसर में झंडा फहराया इसके बाद परिसर में ही पौधरोपण किया। वहीं एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने पुलिस लाइन में झंडा फहराते हुए राष्ट्रध्वज को सलामी दी। एसपी ने जिले के उन पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया। जिन्होंने कर्तव्य निष्ठा के साथ अपना फर्ज निभाया। इसी तरह जिले के कई शिक्षण संस्थानों और निजी संस्थानों में भी झंडा फहराया गया। पूरे जिले में सादगी के साथ सामाजिक दूरी का पालन कर लोग आजादी का जश्न मना रहे हैं।

 
विज्ञापन
Independence Day 2020: tricolor waved gracefully in Kanpur and surrounding districts
independence day 2020 - फोटो : amar ujala
हमीरपुर में स्वतंत्रता दिवस पर डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट में झंडा फहराया। वहीं गांधी पार्क में गांधी प्रतिमा पर डीएम, नगरपालिका चेयरमैन कुलदीप निषाद, कांग्रेस नेताओं ने माल्यार्पण किया। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed