बढ़ रहा हवा का दबाव, फिर होगी तेज बारिश और आएगी आंधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की माने तो अगले 24 घंटे में प्रदेश के पूर्वी क्षेत्रों में हवा के कम दबाव वाला क्षेत्र तेजी से विकसित होने की पूरी संभावना है।
गोरखपुर, देवरिया, गोंडा, जौनपुर, बनारस के अलावा बांदा, चित्रकूट, मिर्जापुर के अलावा कानपुर-बुंदेलखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इस तरह के मौसम को विभाग प्री मानसून के रूप में देख रहा है।
सीएसए मौसम विभाग के निदेशक डॉ. अनिरुद्घ दुबे ने बताया कि 18 मई तक इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद है। शहरी क्षेत्र में आम तौर पर आंधी और बारिश का असर ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा कम रहेगा।
सोमवार का तापमान
अधिकतम- 36 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 23.7 डिग्री सेल्सियस