फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों और 'मिशन 2019' को लेकर अशोक बाजपेई ने कही ये बात

Tue, 15 May 2018 07:34 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 15 May 2018 07:34 AM IST
विज्ञापन
Ashok Bajpai said about results of Karnataka assembly elections and election of 2019
राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक बाजपेई
यूपी के हरदोई जिले के शाहाबाद में रविवार को भाजपा नेता व सांसद डॉ. अशोक बाजपेई ने नगर में मोहल्ला शंभा बाजार में कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के साथ यूपी के उपचुनाव में भाजपा जीत दर्ज करेगी। उन्होने कहा कि देश में भाजपा का जनाधार दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। 

 

Ashok Bajpai said about results of Karnataka assembly elections and election of 2019
राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक बाजपेई
डॉ. बाजपेई ने कहा कि विपक्षी दलों ने सिर्फ भाजपा को हराने के लिए गठबंधन किया है। वह मौकापरस्ती का गठबंधन है। जनता इस गठबंधन की सच्चाई से भलीभांति परिचित है।उन्होंने कहा कि 2019 के  लोक सभा चुनाव में मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगेे।

 

Ashok Bajpai said about results of Karnataka assembly elections and election of 2019
सांसद डॉ. अशोक बाजपेई - फोटो : अमर उजाला
डॉ. बाजपेई ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर राजनीति करती है। यही वजह है कि आज भाजपा न सिर्फ सबसे बड़ा दल है, बल्कि आमजन के सामने इकलौता विकल्प भी। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा है। रक्षा और आंतरिक सुरक्षा के मामले में देश की स्थिति मजबूत हुई है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashok Bajpai said about results of Karnataka assembly elections and election of 2019
राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक बाजपेई - फोटो : अमर उजाला
डॉ. बाजपेई ने कहा कि प्रदेश सरकार ने भी मात्र एक साल के कार्यकाल में विकास की अनोखी तस्वीर पेश की है। किसान सरकार की प्राथमिकता हैं। गेहूं खरीद में किसी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राज्य सभा सांसद डॉ. अशोक बाजपेई ने रविवार को धार्मिक स्थल नर्मदा में टेड़ेश्वर नाथ शिव मंदिर में माथा टेका और श्री रामाश्रय आश्रम में लोगों से मुलाकात की। सूखे पड़े नर्मदाताल में पानी की समुचित व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed