फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गीत, शायरी और कविताओं में आईआईटीयंस का बढ़ा रुझान, शुरू किया फेसबुक, यू- ट्यूब और इंस्टाग्राम पेज

Tue, 23 Apr 2019 05:28 PM IST
शिखा पांडेय हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 23 Apr 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
Iitians increased trends in song, poetry and poems, started Facebook, YouTube and Instagram pages
आईआईटी कानपुर
आईआईटी कानपुर में इंजीनियरिंग, तकनीकी और प्रबंधन की पढ़ाई के साथ छात्रों की दिलचस्पी गीत, शायरी और कविताओं में भी बढ़ने लगी है। छात्रों के अंदर छिपी इस प्रतिभा को निखारने के लिए सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच के छात्र दीपक जौरवाल ने नए तरह का स्टार्टअप शुरू किया है। दीपक ने छात्रों की लिखी कविताओं, गीत, नज्म और शायरी को प्रमोट करने के लिए फेसबुक, यू- ट्यूब  और इंस्टाग्राम पर ‘हिंदी पंक्तियां’ नाम से पेज तैयार किया है।
Iitians increased trends in song, poetry and poems, started Facebook, YouTube and Instagram pages
आईआईटी कानपुर
खास बात है कि एक साल में आईआईटी ही नहीं दूसरे कॉलेजों के युवा भी जुड़ चुके हैं और इनकी संख्या डेढ़ लाख से भी अधिक हो चुकी है। इस पेज के माध्यम से दीपक हिंदी भाषा को भी बढ़ावा देने की कोशिश में जुटे हैं। यही नहीं इससे कमाई भी कर रहे हैं।
Iitians increased trends in song, poetry and poems, started Facebook, YouTube and Instagram pages
आईआईटी कानपुर
शेयर करते हैं कविताएं, शायरी और लेख
दीपक बताते हैं कि प्रतिदिन सैकड़ों लोग अपनी शायरी, कविताएं और लेख पेज पर शेयर करने के लिए भेजते हैं। उनकी पंक्तियां उन्हीं के नाम से पेज पर शेयर की जाती हैं। इंस्टाग्राम पर अभी तक 1062 पोस्ट शेयर किए गए हैं जबकि करीब एक हजार से ज्यादा पोस्ट फेसबुक पर भी शेयर किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Iitians increased trends in song, poetry and poems, started Facebook, YouTube and Instagram pages
आईआईटी कानपुर
ऐसे हुई शुरुआत
दीपक मूल रूप से राजस्थान के करौली के रहने वाले हैं। 2014 में आईआईटी में दाखिला लिया था। यहां आने के बाद उन्हें लगा कि लोग दूसरी भाषाओं के चक्कर में अपनी हिंदी को भूलते जा रहे हैं जबकि लोगों में हिंदी बोलने, लिखने की काफी क्षमता है। इसलिए इसे बढ़ावा देने के लिए पिछले वर्ष इंस्टाग्राम पर ‘हिंदी पंक्तियां’ नाम से पेज तैयार किया। बड़ी संख्या में आईआईटीयंस इससे जुड़ गए। देखते ही देखते विदेश में रहने वाले पूर्व छात्रों ने भी अपनी कविताएं, शायरी भेजनी शुरू कर दी। कुछ लोग बड़े लेख लिखने के शौकीन थे, इसलिए पिछले माह ही फेसबुक पेज भी तैयार कर लिया। कुछ लोगों ने अपना वीडियो बनाकर भेजना शुरू किया तो उसके लिए यू-ट्यृूब का चैनल शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Iitians increased trends in song, poetry and poems, started Facebook, YouTube and Instagram pages
आईआईटी कानपुर
कमाई भी शुरू हो गई
दीपक बताते हैं फॉलोअर्स ज्यादा होने के चलते लोग अपना बिजनेस भी प्रमोट करवाने के लिए मदद मांगते हैं। मैंने भी पहले अपने पेज को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए खर्च किया था। इसलिए मैंने ऐसे लोगों के बिजनेस को भी बीच-बीच में प्रमोट करना शुरू कर दिया। प्रत्येक बिजनेस पोस्ट के लिए 50 रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक चार्ज लेते हैं। इस पर लोग बुक लॉचिंग का विज्ञापन भी देते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed