{"_id":"5da744f58ebc3e93cb766506","slug":"iit-kanpur-annual-cultural-festival-antaragni-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: आईआईटी में आज होगा अंतराग्नि का धमाकेदार आगाज, पांच देशों के कलाकार करेंगे परफॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: आईआईटी में आज होगा अंतराग्नि का धमाकेदार आगाज, पांच देशों के कलाकार करेंगे परफॉर्म
Wed, 16 Oct 2019 10:19 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 16 Oct 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
अंतराग्नि 2019
- फोटो : अमर उजाला
आईआईटी कानपुर के कल्चरल फेस्ट अंतराग्नि का धमाकेदार आगाज गुरुवार को होगा। चार दिन तक चलने वाले फेस्ट में कला के ढेरों रंग देखने को मिलेंगे। जहां एक ओर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज की दशा और सोच को दर्शाया जाएगा तो वहीं दूसरी ओर हिंदी, अंग्रेजी की साहित्यिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं की मजबूत सोच से रू-ब-रू होने का मौका मिलेगा। ऋतंभरा के जरिए युवाओं का अलग अंदाज देखने को मिलेगा तो शंकर-एहसान-लॉय की जोड़ी इवेंट के अंत में अपनी धमाकेदार प्रस्तुति देकर सभी की थकान दूर करेगी।
अंतराग्नि 2019
- फोटो : अमर उजाला
17 से 20 अक्तूबर तक चलने वाले एशिया के सबसे बड़े फेस्ट अंतराग्नि में देश भर से 3000 स्टूडेंट्स शामिल होंगे। अतंराग्नि के 54वें संस्करण के लिए साहित्यिक, थियेटर, फाइन आर्ट्स सहित अन्य विधाओं के 54 इवेंट होंगे। बुधवार को आईआईटी में हुई प्रेस वार्ता में प्रो. रित्विज भौमिक, इवेंट से जुड़े छात्र अभिषेक शर्मा, वैभव अग्रवाल, दीक्षा यादव, अनिरुद्ध अनिल ओझा ने दी। उन्होंने बताया कि इवेंट का शुभारंभ डीजी ओमप्रकाश सिंह और आईआईटी निदेशक प्रो. अभय करंदीकर करेंगे। इस बार अंतराग्नि का बजट पिछले मुकाबले बढ़कर 1.12 करोड़ हो गया है, जिसमें 35 लाख के पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
अंतराग्नि 2019
- फोटो : अमर उजाला
यह होगा पहली बार
अंतराग्नि में पहली बार फ्यूजन नाइट, रॉक नाइट, रेवरबेरेशन और ब्लिट्जक्रेग चार प्रो नाइट्स होंगी। फ्यूजन नाइट में व्हेन चाय मेट टोस्ट समां बांधेगा तो ब्लिट्जक्रेग में शंकर-एहसान-लॉय अपनी प्रस्तुति देंगे। पहली बार अंतराग्नि में पांच देशों के कलाकार परफार्म करेंगे। इंटरनेशनल कार्निवाल में पुर्तगाल, पोलैंड, फ्रांस, कोरिया और ईरान के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा बैटल रैप प्रतियोगिता को पहली बार शामिल किया गया है।

आएंगी हस्तियां
अंतराग्नि में बॉलीवुड हस्तियों की भरमार रहेगी। ड्रामाटिक्स के जज रूप में बॉलीवुड राजेश खट्टर, अंजन श्रीवास्तव, दर्शन जरीवाला, पावनी पांडे आएंगी। ऋतंभरा में जज के रूप में मिस इंडिया वर्ल्ड2018 अनुकृति व्यास, फैशन डिजाइनर सलोनी सेहरा भी जज के रूप में रहेंगी।

प्लास्टिक की बोतल का जोकर बनाऐगा वर्ल्ड रिकार्ड
प्लास्टिक की बोतल से जोकर बनाकर अंतराग्नि खुद का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराएगा। मुंबई से चेतन राउट आएंगे जो संस्थान में प्लास्टिक का 10 फीट ऊंचा जोकर बनाएंगे। 10 हजार बोतल से जोकर बनाया जाएगा।
यह होंगे इवेंट
फेस्टिवल में मुख्य रूप से मिस्टर एंड मिस अंतराग्नि, इंडिया हाट, डाइरेक्टर कट, कवि सम्मेलन, कैलिप्सो, जिटरबर्ग, काव्यांजलि, डीजे वॉर, बैटल रैप, फोटोग्राफी के अलावा ब्लाइंड डेट, बॉलरूम डांस का आयोजन किया जाएगा।