{"_id":"5cc946cdbdec220766494738","slug":"iit-engineer-murder-case-love-life-and-20-crore-in-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर आईआईटी इंजीनियर हत्याकांड: कोचिंग से शुरू हुई मोहब्बत से लेकर 20 करोड़ मेहर तक सब कुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर आईआईटी इंजीनियर हत्याकांड: कोचिंग से शुरू हुई मोहब्बत से लेकर 20 करोड़ मेहर तक सब कुछ
Thu, 02 May 2019 02:31 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 02 May 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
पति शहवान के साथ सेल्फी लेती नमरा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
आईआईटी रुड़की से बीटेक करने वाले कोचिंग संचालक मोहम्मद शहवान ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद सल्फास खा कर जान दे दी। पत्नी नमरा का खून से लथपथ शरीर फ्लैट के एक कमरे में तो शहवान का शव घर से 50 किलोमीटर दूर बिल्हौर में सड़क किनारे सफेद रंग की स्कोडा कार में मिला। इस सनसनीखेज हत्या कांड और निकाह के समय मेहर की 20 करोड़ की रकम कानपुर शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
पति शहवान के साथ नमरा खान
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी नमरा की हत्या कर खुदकुशी करने वाले कोचिंग संचालक शहवान ने एक डायरी में कुछ ऐसे हालातों का जिक्र किया है, जिनसे आजिज आकर यह कदम उठाया। फ्लैट से मिली डायरी में आईआईटी रुड़की से बीटेक करने वाले शहवान ने लिखा है कि ‘सितंबर 2016 में नमरा मेरी जिंदगी में आई।
पति शहवान के साथ नमरा (फाइल फोटो)
मैंने अपनी बीवी और बच्चों के बारे में उसे बताया। दूर रहने को कहा, इसके बाद भी नहीं मानी। उसके कहने पर मैंने पहली पत्नी समराना को तलाक दे दिया। पहले 21 जुलाई 2018 को उससे शादी की, इसके बाद घरवालों को जानकारी देकर 27 सितंबर 2018 को निकाह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
कोचिंग संचालक मोहम्मद शहवान ने निकाह के वक्त नमरा को मेहर की रकम के रूप में 20 करोड़ रूपये देने की बात कही थी। वारदात के बाद अपार्टमेंट और पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे लोगों की बीच बीस करोड़ मेहर की रकम चर्चा का विषय रही। बता दें निकाह के दौरान निकाहनामा तैयार करते समय मेहर की रकम का जिक्र किया जाता है। भविष्य में यदि पति तलाक लेता है तो मेहर की यह रकम उसे पत्नी को देनी होती है।
विज्ञापन
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
शादी के बाद मेरा बेटा मेरे साथ रहता था। ये उसे पीटती थी, मजबूरन मुझे बेटे को अपने से दूर करना पड़ा। रोज के झगड़े बर्दाश्त नहीं होते, अब जीना नहीं चाहता’। पुलिस ने डायरी को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। डायरी में आगे लिखा है कि मेरे मरने के बाद मेरी संपत्ति पहली पत्नी और बच्चों को दे दी जाए।