फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोचिंग संचालक हत्याकांड: 42 साल के टीचर से हुआ 22 साल की छात्रा को प्यार, फिर लिखी गई मौत की इबारत

Thu, 02 May 2019 02:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 02 May 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
iit engineer and btech student love and death story
पति शहवान के साथ नमरा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
आईआईटी रुड़की से बीटेक कर कानपुर में कोचिंग चलाने वाले कोचिंग संचालक शहवान (42) को अपनी ही एक छात्रा नमरा खान (22) से प्यार हो गया। दोनों के बीच इश्क ऐसे परवान चढ़ा कि ज्यादा दिनों तक वो एक दूसरे से दूर नहीं रह सके। आखिर में दोनों ने शादी कर ली। मगर कोचिंग के क्लास रूम से शुरु हुई माेहब्बत की इस कहानी ने मौत की इबारत लिख दी...


 
iit engineer and btech student love and death story
नमरा के बैडरूम से ये तस्वीर मिली है
कोचिंग संचालक ने मरने से पहले अपनी डायरी में जिंदगी की दर्द भरी दास्तान लिखी है। उसने कहा कि वो जानती थी कि मैं शादीशुदा हूं पर वो नहीं मानी और हम नजदीक आते गए। उसने मेरी एक नहीं सुनी। डायरी में लिखा है कि नमरा दिनभर खुद सोती थी। जब मैं सोता तो नमरा मुझे नोचती थी। गंदी-गंदी गालियां देती थी। ऐसे में मन करता था, खुद मर जाओ या कहीं भाग जाओ।

 
iit engineer and btech student love and death story
पति शहवान के साथ पोज देती नमरा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
डायरी में लिखी बातों को पढ़ने के बाद पुलिस का कहना है कि शायद ये वाक्य वारदात से पहले के हैं। पत्नी नमरा की हत्या कर खुदकुशी करने वाले कोचिंग संचालक शहवान ने एक डायरी में कुछ ऐसे हालात का जिक्र किया है, जिनसे आजिज आकर यह कदम उठाया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
iit engineer and btech student love and death story
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
फ्लैट से मिली डायरी में आईआईटी रुड़की से बीटेक करने वाले शहवान ने लिखा है कि ‘सितंबर 2016 में नमरा मेरी जिंदगी में आई। मैंने अपनी बीवी और बच्चों के बारे में उसे बताया। दूर रहने को कहा, इसके बाद भी नहीं मानी। उसके कहने पर मैंने पहली पत्नी समराना को तलाक दे दिया। पहले 21 जुलाई 2018 को उससे शादी की, इसके बाद घरवालों को जानकारी देकर 27 सितंबर 2018 को निकाह किया।

 
विज्ञापन
iit engineer and btech student love and death story
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
शादी के बाद मेरा बेटा मेरे साथ रहता था। ये उसे पीटती थी, मजबूरन मुझे बेटे को अपने से दूर करना पड़ा। रोज के झगड़े बर्दाश्त नहीं होते, अब जीना नहीं चाहता। पुलिस ने डायरी को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। डायरी में आगे लिखा है कि मेरे मरने के बाद मेरी संपत्ति पहली पत्नी और बच्चों को दे दी जाए।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed