{"_id":"5cc9c2ccbdec2207532a48bc","slug":"keshav-maurya-targets-akhilesh-and-mayawati-in-fatehpur-lok-sabha-election-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुलायम को ढाल बनाकर केशव ने अखिलेश पर किये वार, साक्षी ने मायावती को कहा- दौलत की बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम को ढाल बनाकर केशव ने अखिलेश पर किये वार, साक्षी ने मायावती को कहा- दौलत की बेटी
Wed, 01 May 2019 09:34 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 01 May 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा सांसद साक्षी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र में हेमवती नंदन बहुगुणा इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि माया ने अखिलेश से समझौता क्यों किया, वह पीएम बनना चाहती हैं। अरे, जिसने पिता से अध्यक्ष का पद छीना, चाचा को दूध की मक्खी की तरह निकाल फेंका। पिता की आजमगढ़ सीट पर खुद लड़ने पहुंच गए। जो पिता-चाचा का न हुआ व नकली बुआ का होगा क्या।
जनसभा को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य यहां भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति के लिए चुनाव प्रचार करने आए थे। उन्होंने कहा कि गठबंधन में 23 के बाद युद्ध होगा। वैसे पीएम मोदी की लड़ाई गरीबी, भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए है, किसान की आमदनी दोगुनी करने के लिए है, विरोधी केवल अपने और अपनी कुर्सी के बारे में सोचते हैं। विरोधी राजनेता कहते हैं कि उनका प्रचार अंडर करंट है। जान लो भाई भाजपा में 440 वोल्ट का करंट 2014 में था तो 11000 का करंट 2019 में है। विपक्षियें को मोदी की गरीब गाथा किसान गाथा, मजदूर गाथा नहीं पसंद है।
जनसभा को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल पहले केंद्र में कांग्रेस और प्रदेश में सपा-बसपा अदल-बदल कर लूट रही थी। डिप्टी सीएम ने कुंभ में सफाई कर्मियों के पैर धुलने से लेकर बिना किसी को नुकसान पहुंचाए सवर्ण आरक्षण देने, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक पर पीएम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि गठबंधन वालों ने जाति के नाम पर प्रदेश व समाज को बांटा अब मोदी को जाति में न बांटो। अगड़ा-पिछड़ा और दलित की त्रिवेणी हैं मोदी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जनसभा में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि फिर मोदी सरकार बनेगी तो देश सौ साल आगे बढ़ जाएगा। गठबंधन तो उतनी सीट पर लड़ ही नहीं रहे जितना बहुमत के लिए जरूरी होता है। कांग्रेस के बारे में क्या बोलना वह तो आईसीयू वाली पार्टी है। अंत में उन्होंने नारा लगाया-23 मई सपा-बसपा, कांग्रेस गई।
विज्ञापन
सांसद साक्षी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा करने आए निवर्तमान सांसद साक्षी महाराज के बिगड़े बोल सुनने को मिले। उन्होंने कहा कि इस समय मोदी को हटाओ मुहिम चल रही है। मोदी को हटाओ तो उस अखिलेश को लाओ, जो बाप का नहीं हुआ। वह देश का क्या होगा। मोदी को हटाओ तो दौलत की बेटी मायावती को लाओ जिसने फतेहपुर की सीट भी 10 करोड़ में बेच दी। 35-35 करोड़ रुपये में टिकट बेचा गया है। यह सत्ता में आए तो जनता को बेच डालेंगे। इसीलिए अब यह नारा लग रहा है कि भारत की मजबूरी है मोदी बहुत जरूरी है उन्होंने मौजूद लोगों से नारा भी लगवाया।