{"_id":"5bde87aebdec22695e0ff5c7","slug":"if-you-want-to-start-a-startup-then-read-this-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्टार्टअप की चाह रखने वालों के लिए बेहतरीन मौका, जरूर पढ़े ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टार्टअप की चाह रखने वालों के लिए बेहतरीन मौका, जरूर पढ़े ये खबर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:54 AM IST
सार
- स्टार्टअप के लिए कल तक छूट के साथ कराएं रजिस्ट्रेशन
- स्टार्टअप कंपनियों को दस करोड़ तक फंड पाने का मौका
- बेहतर बिजनेस प्लान बताने वालों को मिलेगा लाखों का इनाम
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं तो आपके पास खास मौका है। आप अपना बिजनेस आइडिया बताकर जीत सकते हैं लाखों का इनाम। यही नहीं कंपनी शुरू करने के लिए आपको आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों की मदद भी दी जाएगी। आईआईटी कैंपस में आप अपनी कंपनी भी शुरू कर सकते हैं। यह सबकुछ होगा एंटरप्रिन्योरशिप कान्क्लेव के तहत। यह कान्क्लेव अमर उजाला, टाई यूपी, एसबीईआरटीसी आईआईटी कानपुर की खास पहल ‘उत्थान अ-स्टार्टअप निर्माण’ के तहत 16 नवंबर को हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) में आयोजित किया जाएगा। एचबीटीयू इस खास आयोजन का सह प्रायोजक है। तो फिर देर किस बात की आज ही बनिए इस शानदार कान्क्लेव का हिस्सा। रजिस्ट्रेशन www.theuththaanconclave.in या goo.gl/u9Fv1H पर करा सकते हैं। पांच नवंबर से पहले रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्रों को तीन सौ की बजाय दो सौ और डेलीगेट्स को एक हजार की बजाय आठ सौ रूपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
डेमो पिक
स्टार्टअप कंपनियों को दस करोड़ तक फंड पाने का मौका
स्टार्टअप के इस महाकुंभ में एशिया की सबसे बड़ी निवेशक कंपनी वेंचर कैटेलिस्ट के प्रेसिडेंट और को-फाउंडर डॉ. अपूर्व रंजन शर्मा, मैनेजिंग डायरेक्टर विनायकनाथ भी शामिल होंगे। दोनों इस कांक्लेव में शामिल होने वाले स्टार्टअप कंपनियों का प्रजेंटेशन देखेंगे और सर्वश्रेष्ठ कंपनियों को दस करोड़ रूपये तक फंड करने का तुरंत एलान भी करेंगे। डॉ. अपूर्व ने कहा कि इस कांक्लेव में कानपुर के अलावा भी हर जगह से कंपनियां शिरकत कर सकती हैं।

इन मुद्दों पर संवाद करेंगी कई बड़ी हस्तियां
- स्मार्ट सिटी
- भविष्य का यातायात प्रबंधन और तकनीक
- उत्तर प्रदेश में र्स्टाअअप की संभावनाएं और सरकार की नीतियां
- स्वास्थ्य प्रबंधन एंड वेस्ट मैनेजमेंट
- स्मार्ट सिटी
- भविष्य का यातायात प्रबंधन और तकनीक
- उत्तर प्रदेश में र्स्टाअअप की संभावनाएं और सरकार की नीतियां
- स्वास्थ्य प्रबंधन एंड वेस्ट मैनेजमेंट