कानपुर के नौबस्ता क्षेत्र के इमलीपुर गांव में रहने वाला ऋतिक दिवाकर सोनी इंटरटेनमेंट चैनल में प्रसारित होने वाले सुपर डांसर चैप्टर-2 में टॉप टेन में पहुंच गया है। सोमवार को सोनी चैनल की टीम और कोरियोग्राफर प्रतीक के साथ शहर आए ऋतिक का जमकर स्वागत हुआ। इस दौरान ऋतिक ने शहरियों से अपना शो देखने की अपील भी की।
2 of 3
ऋतिक दिवाकर
- फोटो : अमर उजाला
ऋतिक नौबस्ता के इंडियन स्टार एकेडमी में छठवीं का छात्र है। पिता गौरीशंकर प्राइवेट नौकरी करते हैं और मां नेहा गृहिणी हैं। परिवार में छोटी बहन रितिका भी है। ऋतिक ने सोमवार को होटल लैंडमार्क में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि अब आगे की लड़ाई और कड़ी है। टॉप सिक्स में चयन होने के बाद महा मुकाबला होगा। इनमें से एक विजेता चुना जाएगा।
तीनों जजों का लाडला है ऋतिक
ऋतिक जज अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, कोरियोग्राफर गीता मां और फिल्म डायरेक्टर अनुराग बासू का लाडला भी है। ऋतिक ने बताया कि तीनों जज उसे बहुत पसंद करते हैं।
3 of 3
ऋतिक दिवाकर
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म डायरेक्टर अनुराग बासू ने मंगाए कानपुर के लड्डू
उसने बताया कि फिल्म डायरेक्टर अनुराग बासू हमेशा कानपुर के बारे में उससे बातें करते हैं। उन्होंने कानपुर के मशहूर ठग्गू के लड्डू मंगवाए हैं