फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां लगा है 'घोड़ों का मेला', सुल्तान और ज्वाला की कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Thu, 18 Jan 2018 01:28 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 18 Jan 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
horse fair in bilhaur kanpur
घोड़ों का मेला - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर में बिल्हौर मकनपुर मेले में पंजाबी और बड़ोतरा प्रजाति के घोड़ों का मेला लगना शुरू हो गया है। मेले में सुल्तान, ज्वाला और चेतक आकर्षण का केंद्र हैं। हर कोई इनकी एक झलक पाने को बेताब है। जानिएं सुल्तान, ज्वाला और चेतक की खासियत...


   
 
horse fair in bilhaur kanpur
डेमो पिक
मकनपुर मेले में आए संडीला, हरदोई से आए हफीज खान ने बताया कि उनके पास एक लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये कीमत तक के रासी घोड़ा हैं। बताया कि उनके क्षेत्र में पंजाबी और बड़ोतरा प्रजाति के घोड़े ही बहुतायत में पाए जाते हैं। इसलिए मकनपुर मेले में इन्हीं प्रजातियों के घोड़ा बिक्री के लिए आए हुए हैं। जबकि, मलिहाबाद, लखनऊ से आए सुल्तान नाम के घोड़ा पालक रेहानी ने बताया कि सफेद रंग के घोड़े की मांग सर्वाधिक हैं। बताया कि सुल्तान घोड़ा रोजाना पांच लीटर दूध और करीब पांच किलो चना खाता है। मेले में इसकी कीमत चार लाख रुपये है, लेकिन मांग 6 लाख रुपये की है। 
 
horse fair in bilhaur kanpur
घोड़ों का मेला - फोटो : अमर उजाला
जालौन से आए राधेश्याम तिवारी ने अपने काले घोड़ा चेतक के बारे में बताया कि रेसिंग के लिए लोग सर्वाधिक काले घोड़ा पसंद करते हैं। उनका चेतक पल भर में ही तेज भागने में भी सक्षम हैं। सहारनपुर से आए राशिद ने अपनी सफेद रंग की घोड़ी ज्वाला के बारे में बताया कि शादी विवाह में घोड़े की सवारी को पवित्र माना जाता हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
horse fair in bilhaur kanpur
घोड़ों का मेला - फोटो : अमर उजाला
राधेश्याम ने बताया कि उनके पास सफेद रंग की घोड़ी एक लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये तक की हैं। जिसमें ज्वाला घोड़ी की कीमत तीन लाख रुपये बताई। वसंत पंचमी पर घोड़ियों की सर्वाधिक बिक्री होती है। 
 
 
विज्ञापन
horse fair in bilhaur kanpur
घोड़ों का मेला - फोटो : अमर उजाला
मकनपुर मेला कमेटी के जफर हुसैन गुड्डू ने बताया कि घोड़ा- विक्रेताओं के लिए इस बार पेयजल, चारा और चिकित्सा के लिए विशेष प्रबंध कराए गए हैं, पशु चिकित्साधिकारी से मेला क्षेत्र में 24 घंटे डाक्टरों और दवाएं के इंतजाम की व्यवस्था भी कराई गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed