{"_id":"5a992bac4f1c1b512f8b5000","slug":"holi-in-mulayam-singh-family-etawah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुलायम परिवार में होली के रंगों में रंगे रिश्ते, देखें चाचा-भतीजे की नजदीकियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम परिवार में होली के रंगों में रंगे रिश्ते, देखें चाचा-भतीजे की नजदीकियां
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 03 Mar 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
सैफई में होली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के इटावा जिले में होली के रंगों में यादव कुनबा खूब रंगा। सैफई में अपने समर्थकों के साथ फूलो की होली खेलने पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देश और प्रदेश वासियो की होली की बधाई दी।
विज्ञापन
सैफई में होली
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर सपा समर्थको की होली की खुशी और दोगुनी हो गई जब शिवपाल सिंह यादव भी होली खेलने अपने बेटे आदित्य यादव के साथ अखिलेश यादव के मंच पर पहुँचे दरअसल परिवार में चाचा भतीजे के बीच चली आ रही कलह के बाद यह सैफई वासियो के लिए पहला मौका था जब अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह खुशी के मौके पर एक साथ नज़र आये।
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई में होली
- फोटो : अमर उजाला
शिवपाल सिंह के मंच पर पहुँचते ही अखिलेश यादव ने रिश्ते में छोटे होने के नाते कुर्सी से खड़े होकर चाचा से आशीर्वाद लिया लेकिन इस बाद दोनों लोग मंच पर तो रहे लेकिन दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई।
शिवपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर सांसद बदायूँ धर्मेंद्र यादव, सांसद मैनपुरी तेज प्रताप यादव, इटावा ज़िला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, पूर्व चैयरमेन फुरकान अहमद आदि सपा नेता और समर्थक मौजूद रहे।