{"_id":"5a5e0a3c4f1c1b92268b4bb5","slug":"helicopter-design-by-iit-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IITians ने सेना के लिए बनाया हेलीकॉप्टर, जानें क्या हैं खूबियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IITians ने सेना के लिए बनाया हेलीकॉप्टर, जानें क्या हैं खूबियां
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 17 Jan 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी कानपुर के एयरोस्पेस विभाग के छात्रों द्वारा तैयार हेलीकॉप्टर ‘विभरम’ ने 15 जनवरी को सेना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष उड़ान भरी। विभरम को गेम चेंजिंग हेलीकॉप्टर का दर्जा दिया गया है।
पीएम मोदी के सामने ‘विभरम’ ने दिखाया जलवा
डेमो पिक
आईआईटीयंस का दावा है कि यह हेलीकॉप्टर अन्य हेलीकॉप्टर के मुताबिक 20 से 30 प्रतिशत ईंधन की खपत कम करता है। इस हेलीकॉप्टर के डिजाइन काे एई 660 - प्रिलिमनरी डिजाइन अाॅफ हेलीकाॅप्टर प्राेग्राम के तहत तैयार किया गया है। यह हेलीकाप्टर 24 घंटे तक लगातार उड़ान भर सकने की क्षमता से लैस हाेगा।
आईआईटी कानपुर के छात्रों ने तैयार किया है कम ईंधन की खपत करने वाला हेलीकॉप्टर
डेमो पिक
ऐसे में अगर इसका प्रयोग सेना में किया जाए तो किसी दूसरे हेलीकॉप्टर पर खर्च होने वाले करोड़ों रूपये बच जाएंगे। आईआईटी कानपुर के एयरोस्पेस डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ. अभिषेक ने बताया कि इसके लिए सेना के अधिकारियों ने आश्वासन भी दिया है। सेना दिवस पर प्रदर्शन के बाद सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा कि जल्द ही इस हेलीकॉप्टर हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) में तैयार करवाया जाएगा और इसे सेना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी हेलीकॉप्टर सोसायटी में हासिल की जीत
अाईअाईटी के स्टूडेंट
विभरम के डिजाइन को पिछले साल 2017 में अमेरिकी हेलीकॉप्टर सोसायटी की ओर से आयोजित होने वाली डिजाइन प्रतियोगिता में प्रदर्शित किया गया था। इस प्रतियोगिता में विभरम को तृतीय स्थान मिला था। पिछले 34 सालाें में विभरम एशिया का पहला हेलीकॉप्टर है जिसने इस प्रतियोगिता को जीता है।
विज्ञापन
इन छात्रों ने मिलकर किया तैयार
अाईअाईटी के स्टूडेंट ने बनाय हेलीकाॅप्टर का डिजाइन
इस हेलीकाॅप्टर के डिजाइन काे 8 लाेगाें की टीम ने मिलकर तैयार किया है। इस हेलीकॉप्टर को आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर डॉ. अभिषेक के मार्गदर्शन में कार्तिक एस, राहुल रामानुजम, रामदास, दीक्षा अग्रवाल, साक्षी गुप्ता, अविनाश शेट, विशेष कुमार सिंह और नबा किशोर राउट्रे ने मिलकर तैयार किया है।