{"_id":"5c440adabdec2273923c10a3","slug":"hardoi-police-has-arrested-two-people-involved-in-making-weapons","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी, भारी मात्रा में असलहे समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी, भारी मात्रा में असलहे समेत दो गिरफ्तार
Sun, 20 Jan 2019 11:25 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी त्रिगुण विशेन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में हरदोई जिले के अतरौली कोतवाली पुलिस ने गोमती नदी के महादेव घाट से कुछ दूर अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी है। दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह तमंचे, बारह शस्त्र, कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी पश्चिमी त्रिगुण विशेन ने बताया कि अतरौली के प्रभारी निरीक्षक ओपी तिवारी को अवैध शस्त्र फैक्टरी संचालित होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने गोमती नदी के महादेव घाट से कुछ दूर पुल के नीचे छापा मारा तो शस्त्र बना रहे लोग दिखे।

बरामद असलहे और शस्त्र बनाने के उपकरण।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मौके से सीतापुर जनपद के संदना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घरौली निवासी अनिल कुमार पुत्र विश्राम लोहार और अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम पकरा निवासी संजय पुत्र सुंदरलाल को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने बताया कि मौके से बारह बोर के तीन और 315 बोर के 3 तमंचे मिले हैं।
बारह बोर की दो बंदूक, चार अद्धी, छह कारतूस और असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करने वाली टीम में शामिल रहे उप निरीक्षक वरुण कुमार शर्मा, शिवकांत मिश्रा और सिपाही सुनील कुमार तिवारी, संतोष कुमार सिंह, अजय बालियान, निशांत कुमार और जय प्रकाश बाजपेई को भी बधाई दी।