{"_id":"60f6f7df8ebc3eb00b1db246","slug":"hardoi-forest-inspector-confirmed-the-footprint-of-the-leopard","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दहशत की तस्वीरें: पदचिह्न मिले, तेंदुए के न पकड़े जाने से ग्रामीणों में खौफ, चलाया गया सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहशत की तस्वीरें: पदचिह्न मिले, तेंदुए के न पकड़े जाने से ग्रामीणों में खौफ, चलाया गया सर्च ऑपरेशन
Tue, 20 Jul 2021 10:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
गल्ला मंडी के पीछे खेत में पदचिंह की सूचना पर पहुंचे वन दरोगा व मौजूद युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले के सांडी कस्बे की नवीन गल्ला मंडी के पीछे स्थित खेतों में मंगलवार शाम तेंदुए के पदचिह्न मिलने से फिर सनसनी फैल गई। वन दारोगा ने तेंदुए के ही पदचिह्न होने की पुष्टि भी की। इसके बाद भी कई ग्रामीण इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन नतीजा सिफर रहा।
हरदोई में तेंदुए के हमले के बाद दहशत में लोग
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की शाम कस्बे में गल्ला मंडी के पीछे की ओर स्थित खेतों में तेंदुए के पदचिह्न मिलने की सूचना पर वन दरोगा वीके शुक्ला टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। टीम में गोपाल राय और महेश भी शामिल रहे। इन लोगों ने पदचिह्नों को बारीकी से देखा।
हरदोई में तेंदुए के हमले के बाद दहशत में लोग
- फोटो : अमर उजाला
वीके शुक्ला का कहना है कि पदचिह्न तेंदुए के ही हैं और उच्चाधिकारियों को इससे अवगत करा दिया गया है। हालांकि निशान कुछ दूर तक ही तीन खेतों में मिले हैं और निशान तेंदुए की चहलकदमी के हैं। उधर, दूसरी ओर कहीं न कहीं विभागीय कर्मचारी इस पर भी चर्चा कर रहे हैं कि जब रविवार को तेंदुआ आया था तभी के निशान हो सकते हैं। कुल मिलाकर सांडी कस्बे के लोग दहशत सेे उबर नहीं पा रहे हैं। कस्बे के जागरूक लोग भी सतर्कता बरतने की अपील सभी से कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई में तेंदुए के हमले के बाद दहशत में लोग
- फोटो : अमर उजाला
सुनील के मकान से आठ सौ मीटर दूर मिले हैं निशान
गल्ला मंडी के पीछे जिन खेतों में तेंदुए के पदचिह्न मिले हैं वह सुनील वाजपेयी के मकान से लगभग आठ सौ मीटर दूर है। सुनील वाजपेयी के ही नवाबगंज स्थित मकान में तेंदुआ घुसा था और सुनील को घायल कर दिया था। पदचिह्न मिलने की जानकारी से गल्ला मंडी के आस पास के इलाकों में भी दहशत का माहौल है।
गल्ला मंडी के पीछे जिन खेतों में तेंदुए के पदचिह्न मिले हैं वह सुनील वाजपेयी के मकान से लगभग आठ सौ मीटर दूर है। सुनील वाजपेयी के ही नवाबगंज स्थित मकान में तेंदुआ घुसा था और सुनील को घायल कर दिया था। पदचिह्न मिलने की जानकारी से गल्ला मंडी के आस पास के इलाकों में भी दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
हरदोई में तेंदुए के हमले के बाद दहशत में लोग
- फोटो : अमर उजाला
सैदपुर में भी पदचिह्न की चर्चा, रेंजर ने नकारी
सांडी विकास खंड के ग्राम सैदपुर में भी तेंदुए के पदचिह्न मिलने की चर्चा रही। पदचिह्न देखने के लिए वन विभाग के कुछ कर्मचारी गए भी, लेकिन कुछ भी स्पष्ट नहीं कह सके। उधर, दूसरी ओर रेंजर हनुमान प्रसाद ने बताया कि जो पदचिह्न मिले हैं उससे बहुत कुछ स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। गल्ला मंडी के पीछे के खेतों में भी पदचिह्न की सूचना पर रेंजर गए थे। रेंजर का कहना है कि पदचिह्न तेंदुए के नहीं हैं। उन्होंने भी लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।