फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लापरवाही होगी खतरनाक: कोरोना की तीसरी लहर सिर पर और भीड़ भरा शहर, हजारों मौतों से भी नहीं सीखा कोई सबक

Tue, 20 Jul 2021 04:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 20 Jul 2021 04:19 PM IST
विज्ञापन
Third wave of Corona on head and the crowded city, no lesson learned even from thousands of deaths
बाजार में भीड़ - फोटो : amar ujala
कानपुर में टीकाकरण की धीमी रफ्तार के बीच कोरोना की तीसरी लहर भी सिर पर है। इस खतरे से बेफिक्र लोग बाजारों में ऐसे उमड़ रहे हैं, जैसे कोरोना कभी था ही नहीं। दो माह पहले सैकड़ों लोगों को मौत की नींद सुला देने वाली दूसरी लहर भी भूल बैठे हैं। ऊपर से टीकाकरण अभियान का भी बुरा हाल है। जिले में 34 लाख लोगों को टीका लगना है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अभी एक तिहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाया है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के महामारी विशेषज्ञ के गणितीय आकलन के मुताबिक, कोरोना की तीसरी लहर महज दो से तीन सप्ताह दूर है। इन हालात में कोरोना से बचाव के लिए सबसे सुरक्षित माने जा रहे टीकाकरण का कवरेज आधा भी नहीं हो पाएगा। जुलाई के लिए जिले को 1.19 लाख वैक्सीन का कोटा उपलब्ध कराया गया है।


 
Third wave of Corona on head and the crowded city, no lesson learned even from thousands of deaths
तीसरी लहर के बीच लापरवाही - फोटो : amar ujala
इसे 31 जुलाई तक खत्म करना है। इससे शासन की ओर से तय रोजाना 20 हजार टीकाकरण का लक्ष्य भी पूरा नहीं हो पाएगा। जिले में कुल 34 लाख लोगों में से महज नौ लाख को ही अभी तक वैक्सीन की पहली डोज लग सकी है। इसके अलावा दो लाख लोग ऐसे हैं, जिनको दोनों डोज लग चुकी है।

 
Third wave of Corona on head and the crowded city, no lesson learned even from thousands of deaths
रोज होते थे सैकड़ों की संख्या में अंतिम संस्कार, नहीं लिया कोई सबक - फोटो : amar ujala
विशेषज्ञों के मुताबिक, कोरोना के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बाद बनेगी, लेकिन दूसरी खुराक का कवरेज अभी बहुत कम है। टीकाकरण अभियान जिले में शुरू से ही लड़खड़ाया रहा। ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण में तेजी लाने के लिए चलाया जा रहा क्लस्टर वार अभियान पर्याप्त वैक्सीन मिली तो चला, अन्यथा यह भी ठप।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Third wave of Corona on head and the crowded city, no lesson learned even from thousands of deaths
अस्पतालों में नहीं बची थी जगह - फोटो : amar ujala
जितनी मिल रही, उतनी लगा रहे
सीएमओ डॉ. नेपाल सिंह का कहना है कि 1.19 लाख खुराक मिलनी हैं। एक समान डोज नहीं मिल रही। कभी अधिक मिल जाती है तो कभी कम। जितनी खुराक मिल रही हैं, उसी हिसाब से टीकाकरण होता है। अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जीके मिश्रा का कहना है कि वैक्सीन की खुराक की उपलब्धता के हिसाब से ही जिले अपना प्लान तैयार कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
Third wave of Corona on head and the crowded city, no lesson learned even from thousands of deaths
कोरोना से मचा था कोहराम - फोटो : amar ujala
ऐसी बेफिक्री... भारी ही पड़ेगी
बाजार हों या धार्मिक स्थल, शहर के हर जगह सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क भूल बैठे हैं। सोमवार को दो दिन के कोरोना कर्फ्यू के बाद बाजार खुलने पर भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार होने से परमट मंदिर में श्रद्धालुओं ने कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाईं। वहीं, बकरीद से दो दिन पहले बाबूपुरवा में सजे बकरा बाजार का भी यही हाल रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed