फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BJP के बाहुबली विधायक अशोक सिंह पर महिला ने लगाया जमीन कब्जाने का आरोप, दर्ज हैं 21 आपराधिक मामले

Sat, 14 Apr 2018 06:39 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 14 Apr 2018 06:39 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur MLA ashok singh has 21 criminal cases under consideration
आरोप विधायक, महिला - फोटो : अमर उजाला
 यूपी के हमीरपुर जिले की सदर सीट से विधायक अशोक चंदेल पर जमीन कब्जा करने का आरोप चर्चा में आ गया है। सीएम के कार्यक्रम में भीड़ के बीच मौजूद महिला ने चिल्लाकर अपनी आवाज सीएम तक पहुंचाने की कोशिश की। सीएम के संबोधन के बीच महिला के ऐसे तेवर देख घबराई पुलिस उसे बाहर ले गई। हिरासत में लेने जैसे की कोशिश के बीच महिला पुलिस से उसकी नोकझोंक हुई। पुलिस के मुताबिक हमीरपुर के जखेता गांव की रामन देवी उर्फ प्रेमलता का आरोप है कि उसके पिता की 50 बीघा जमीन पर विधायक का कब्जा है। विधायक चंदेर के प्रभाव में अफसर सुन नहीं रहे। पुलिस के मुताबिक सीएम का कार्यक्रम पूरा होने के बाद उसे छोड़ दिया गया।


देखिए वीडियो-
 

 
Hamirpur MLA ashok singh has 21 criminal cases under consideration
Accusative MLA
वर्ष 1997 में मुख्यालय के रमेड़ी मोहल्ला निवासी एक ही परिवार के राकेश शुक्ला सहित पांच लोगों की सुभाष बाजार में हत्या करने का मामला दर्ज हुआ था। पीड़ित पक्ष के राजीव शुक्ला ने बताया कि निचली अदालत से अशोक चंदेल के बरी हो जाने पर राज्य सरकार की ओर से हाईकोर्ट में मामला दर्ज कराया था। पीड़ित ने बताया कि मामले की हाईकोर्ट में 19 अप्रैल को सुनवाई लगी है।  

 

 

Hamirpur MLA ashok singh has 21 criminal cases under consideration
विधायक अशोक चंदेल
वर्ष 2012 में महोबा के कबरई के पचपहरा स्थित ओमहरिहर क्रशर पर कब्जे का आरोप विधायक पर लगा था। पीड़ित शिवप्रकाश सिंह सेंगर ने मामले की प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायतें की, लेकिन कब्जा नहीं मिला। इस पर उन्होंने हाईकोर्ट में अपील की है। थाना कुरारा के भौली गांव निवासी पग्गा सिंह की पत्नी ने पिछले महीने मुख्यमंत्री पोर्टल पर विधायक के खिलाफ शिकायत भेजी है। इसमें गांव के लोगों के जरिए उसे व उसके पति को परेशान करने की बात कही है। विधायक पर कानपुर स्थित बर्रा में सचान गेस्ट हाउस के निकट सांईधाम गेस्ट हाउस को कब्जियाने का आरोप भी लग चुका है। कानपुर के बाबूपुरवा थाने में वर्ष 2013 में मारपीट कर धमकाने का मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें जमीन हथियाने का आरोप भी लगा था।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hamirpur MLA ashok singh has 21 criminal cases under consideration
विधायक अशोक चंदेल
चार बार विधायक व एक बार सांसद चुने गए चंदेल   
अशोक सिंह चंदेल 1989 में निर्दलीय विधायक चुने गए। इसके बाद 1993, 2008 में भी विधायक रहे हैं। वर्ष 1999 में बसपा से सांसद चुने गए। वर्ष 2017 से भाजपा के टिकट से विधायक चुने गए। अशोक चंदेल लगभग सभी प्रमुख दलों में रह चुके हैं।


विधायक अशोक चंदेल ने कहा कि महिला और उसके भाई वीर सिंह का जमीनी विवाद है। एक बार उनके पास मामला आया था, तब उन्होंने कहा था कि किसी दिन दोनों पक्ष आए, तब वह समझौता कर देंगे, पर कोई आया नहीं है। विधायक ने जमीन हड़पने के मामले को पूरी तरह निराधार बताया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed