हमीरपुर के बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल हादसे के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार से तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आंधी और बारिश के बीच एक युवक घबराया हुआ दिखाई दे रहा है और बचाव की गुहार लगाता सुनाई दे रहा है।
दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा युवक हादसे में मृत बांदा जनपद के चिल्ला गांव निवासी कुलदीप निषाद है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वहीं प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि की गई है।
2 of 9
Hamirpur Betwa Bridge Tragedy
- फोटो : amar ujala
कुरारा क्षेत्र के मोराकांदर-परसनी गांव के बीच बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल की पांचवीं कोठी (पियर) गिरने से चार मजदूरों और दो गार्डों की मौत हो गई थी। हादसे के तीन दिन बाद रविवार को करीब एक मिनट 19 सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
3 of 9
Hamirpur Betwa Bridge Tragedy
- फोटो : amar ujala
वीडियो में एक युवक मोबाइल कैमरे के सामने दिखाई देता है। आंधी और बारिश के बीच वह बेहद घबराया हुआ नजर आता है। उसके पीछे एक अन्य युवक भी दिखाई दे रहा है जिसे लोग लोकेंद्र निषाद बता रहे हैं। वीडियो में हवा का शोर साफ सुनाई देता है और आसपास का माहौल भयावह नजर आता है।
4 of 9
Hamirpur Bridge Collapse
- फोटो : amar ujala
स्थानीय लोगों का कहना है कि वीडियो हादसे से कुछ समय पहले का है। कुछ लोग इसे हादसे के दौरान रिकॉर्ड किया गया बता रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की भावुक प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। बताया जाता है कि शनिवार को मृतक कुलदीप निषाद के घर पहुंचे कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को भी परिजनों और साथियों ने यह वीडियो दिखाया था। इसके बाद वीडियो की चर्चा और तेज हो गई।
5 of 9
Hamirpur Bridge Collapse
- फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि हादसे में चिल्ला निवासी लोकेंद्र निषाद और कुलदीप निषाद, भूरागढ़ निवासी सावंत यादव उर्फ गंगाचरण व सभाजीत उर्फ लाला तथा हमीरपुर निवासी पुष्पेंद्र सिंह चौहान और राजेश पाल की मौत हो गई थी। मामले की जांच जारी है।