फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तगादा करने निकला, मिला अधजला शव: शरीर जला नहीं...जले हैं बाल, आ रही थी भीषण बदूब, केमिकल के प्रयोग की आशंका

Sat, 20 May 2023 05:28 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 20 May 2023 05:28 AM IST
विज्ञापन
half burnt body of youth found in the field, fearing the use of chemical, came out after saying that
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र के अतरार गांव में खेत पर मिले अधजले शव को देखकर ग्रामीण केमिकल के प्रयोग की आशंका जता रहे हैं। शव जले होने के बावजूद बाल नहीं जले थे। मौके पर शव नग्न अवस्था में मिले शव से बदबू भी आ रही थी।



बुधवार को ही शव युवक की हत्या किए जाने की चर्चा है। ग्रामीणों के अनुसार कपड़े व चप्पल अलग पड़े हुए थे। हालांकि एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

मृतक की मां नन्ही देवी के अनुसार वह अपने बेटे को दो दिन से ढूंढ रही थी। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और घर का कमाऊ पूत था। वह अपने पीछे दो पुत्र दिव्यांश (12), राज (6)और एक पुत्री दिव्या (8) और पत्नी को रोता छोड़ गया। मां ने कल्ला निवासी रामकिशुन पर हत्या का आरोप लगाया है।

half burnt body of youth found in the field, fearing the use of chemical, came out after saying that
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला

लेनदेन के विवाद में हत्या की आशंका
रामकिशुन का ट्यूबवेल भी मृतक के खेत और घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर है। ग्रामीणों के अनुसार युवक अत्यंत ही सरल स्वभाव का था, जिसकी किसी से बुराई नहीं थी। ग्रामीण लेनदेन के चलते हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

half burnt body of youth found in the field, fearing the use of chemical, came out after saying that
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला

खेत में मिला था अधजला शव
बिवांर थाना क्षेत्र के अतरार गांव के पास खेत में एक युवक का अधजला शव मिला है। ग्रामीणों ने शव देख परिजनों व पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं मौके पर पहुंची एसपी , सीओ समेत थाना पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
half burnt body of youth found in the field, fearing the use of chemical, came out after saying that
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला

डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
साथ ही डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों के अनुसार मृतक घर से बुधवार शाम तीन बजे तगादे की बात कर निकला था। शुक्रवार शाम करीब 6.30 बजे गांव निवाली महेन्द्र वर्मा(42) पुत्र स्व. शिवकरण वर्मा का अधजला शव उसी के खेत में पड़ा मिला।

विज्ञापन
half burnt body of youth found in the field, fearing the use of chemical, came out after saying that
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला

तगादे की बात कर निकला था युवक
खेतों में काम से गए ग्रामीणों ने शव पड़ा देख परिजनों व पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंच कर हत्या की आशंका जताई है। मृतक की मां नन्ही ने बताया कि महेन्द्र मजदूरी करता था। बुधवार शाम तीन बजे कल्ला गांव निवासी राम किशुन वर्मा 42 हजार रुपयों का तगादा करने की बात कह घर से गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed