{"_id":"5a531fd34f1c1b1f168b788f","slug":"guntas-reached-in-top-ten-the-voice-india-kids-reality-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘द वॉयस इंडिया किड्स’ के टॉप-10 में पहुंचीं कानपुर की गुंतास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘द वॉयस इंडिया किड्स’ के टॉप-10 में पहुंचीं कानपुर की गुंतास
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 09 Jan 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
कानपुर की गुंतास का रियलिटी शो में जलवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियलिटी शो ‘द वॉयस इंडिया किड्स’ में कानपुर की गुंतास ने टॉप-10 में अपनी जगह बना ली है। कानपुर के रंजीत नगर निवासी हरप्रीत सिंह की बेटी गुंतास ‘द वॉयस इंडिया किड्स’ में कानपुर ही नहीं उत्तर प्रदेश का भी प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं। सैकड़ों टैलेंटेड बच्चों को पीछे कर गुंतास ने अपनी बेहतरीन गायकी का लोहा मनवाया है। गुंतास के पिता हरप्रीत सिंह शास्त्री नगर में एक स्कूल चलाते हैं और मां गुरुविंदर कौर स्कूल की प्रिंसिपल हैं। गुंतास ने शनिवार को आए एपिसोड में ‘मिट्ठे पान दी गिलोरी आली रे’ और ‘एक ओंकार सतनाम...’ का मूलमंत्र पाठ गाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। गुंतास और उसका बड़ा भाई अर्जुनवीर सिंह दोनों का ही रुझान बचपन से ही गायकी की तरफ रहा।
कानपुर की गुंतास का रियलिटी शो में जलवा
बेटी की इस उड़ान को देखकर पिता बेहद खुश हैं। गुंतास का सपना बॉलीवुड सिंगर बनने का है। शो में गुंतास के कोच बॉलीवुड सिंगर शान हैं। शान के अलावा इस प्रोग्राम में हिमेश रेशमियां, पलक मुच्छल, सिंगर पॉपन, नीति मोहन कोच/जजेस की भूमिका निभा रहे हैं। गुंतास को खुद पर पूरा भरोसा है कि फाइनल वही जीतेंगी ‘द वॉयस इंडिया किड्स’ का खिताब उन्हें ही मिलेगा।
कानपुर में गुंतास की जीत के लिए अरदास
कानपुर की गुंतास का रियलिटी शो में जलवा
गुंतास के पिता हरप्रीत सिंह का कहना है कि शहरवासियों के सपोर्ट और प्यार की वजह से गुंतास तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी तरह वोटिंग होती रही तो रियलिटी शो विनर का खिताब बेटी को ही मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रोफाइल:-
कानपुर की गुंतास का रियलिटी शो में जलवा
नाम- गुन्तास
पिता- हरप्रीत सिंह (डायरेक्टर-ज्ञान निकेतन स्कूल, शास्त्री नगर)
मां-गुरविंदर कौर (प्रिंसिपल- ज्ञान निकेतन स्कूल, शास्त्री नगर)
भाई- अर्जुनवीर सिंह (सिंगर, गिटारिस्ट )
उम्र-14 साल
पढ़ाइ- कक्षा-9 दिल्ली पब्लिक स्कूल, कल्याणपुर, कानपुर

गुंतास को वोट करने के लिए बैनर-पोस्टर लगाए गए
गुंतास के सपोर्ट में लगाए गए बैनर-पोस्टर और होर्डिंग
कानपुरवासियों ने गुंतास को ‘द वॉयस इंडिया किड्स’ में जिताने के लिए बंपर वोटिंग शुरू कर दी है। सोमवार अर्मापुर गुरुद्वारे में गुंतास के लिए अरदास हुई। इसी तरह सर्वोदय नगर पुल, पॉलीटेक्निक के आसपास, गुमटी, श्याम नगर, कल्याणपुर, गोविंद नगर, लाल बंग्ला, कौशलपुरी में गुंतास को वोट करने के लिए बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं।
आप भी कर सकते हैं गुंतास को जिताने के लिए वोटिंग
शहर की बेटी गुंतास को जिताने के लिए वोट करना बहुत जरूरी है। वोट करने के लिए फोन नंबर 07097297303 पर कॉल करें, 03 गुंतास का कोड है। इसके अलावा एसएमएस के माध्यम से वोट करने के लिए मैसेज बॉक्स में जाकर GUN लिखें और इसे 57575 पर भेज दें। टीवी रियलिटी शो पर गुंतास की पर्फामेंस के बाद केवल 12 घंटे के लिए वोटिंग लाइन सुबह 9 बजे तक खुली रहेंगी। एक फोन नंबर से 100-100 बार कॉल या मैसेज भेजकर गुंतास को वोट किया जा सकता है। ‘द वॉयस इंडिया किड्स’ शो एंड टीवी चैनल पर हर शनिवार और रविवार को रात 9 बजे आता है।