ये लग्जरी गाड़ियां बनीं 'भोकाली दूल्हों की पसंद', रेट सुनकर दंग रह जाएंगे
गाड़ियों को डील करने वाले अन्नू अवस्थी बताते हैं कि एक समय था जब दूल्हे कोई भी गाड़ी बुक करा लेते थे। लेकिन अब लग्जरी गाड़ियां ही दूल्हों की पसंद बन चुकी हैं। अपर क्लास के साथ ही अपर मिडिल क्लास भी होंडा सिटी, बीएमडब्ल्यू, ऑडी जैसी गाड़ियां बुक करा रहे हैं। ट्रैवेल एजेंट अभय वाजपेयी बताते हैं कि हाई प्रोफाइल लोग लेम्बोर्गिनी जैसी कारें मंगवाने में भी पीछे नहीं हट रहे हैं। हालांकि यह कार कानपुर में है नहीं। डिमांड आने पर लखनऊ से मंगवाई जाती है। वे दो सीजन में तीन बार यह कार दूल्हों के लिए बुक करा चुके हैं। इसके अलावा मिडिल क्लास लोग होंडा सिटी जैसी गाड़ियां बुक करा रहे हैं।
इन गाड़ियों को पसंद कर रहे लोग....
कार दाम
हांडा सिटी 5000 रुपये से शुरुआत
ऑडी 25,000- 30,000 रुपये
मर्सिडीज 25,000- 30,000 रुपये
बीएमडब्ल्यू 25,000- 30,000 रुपये
लेम्बोर्गिनी 51,000 रुपये
(इसमें दूरी के हिसाब से डीजल/पेट्रोल का खर्चा अलग से लिया जाएगा)
सजावट में भी बदलाव