फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चलते-फिरते पंडाल से शाही बारात, खूब भा रही 'नक्काशी वाली बग्घी'

Fri, 11 May 2018 06:35 PM IST
एश्वर्या द्विवेदी, अमरउजाला, कानपुर
एश्वर्या द्विवेदी, अमरउजाला, कानपुर Updated Fri, 11 May 2018 06:35 PM IST
सार

- कनपुरियों को भा रहा है राजसी अंदाज 

विज्ञापन
New pandal trend in royal wedding
डेमाे पिक
बारात में फूलों का चलता-फिरता पंडाल इन दिनों कानपुर में रहने वाले लोगों की खास पसंद बन गया है। यही नहीं, दूल्हे की बग्घी में भी नए-नए बदलाव हो रहे हैं। पहले जहां एक घोड़े वाली बग्घी ही चलन में थी, वहीं अब लोग चार या सात घोड़ों वाली बग्घी की डिमांड कर रहे हैं। इसके साथ ही बग्घी को अलग लुक देने के लिए उस पर नक्काशी की जा रही है और उसे लाइटों से सजाया जा रहा है।  

 

ये हैं पंडाल की खूबियां

New pandal trend in royal wedding
डेमाे पिक
राजस्थानी अंदाज में शहर में फूलों के चलते-फिरते पंडाल का नया ट्रेंड आया है।  नौ बाई छह के बेला के फूलों से छोटे- छोटे पंडाल बनाए जा रहे हैं। बारातियों के हिसाब से बारात में फूलों से बने इन छोटे-छोटे पांडालों को लोग लेकर चलते हैं जिसके नीचे बाराती नाचते हुए जाते हैं। एक नौ बाई छह के पांडाल की कीमत करीब 12,000 रुपये है। इससे बारात को राजसी लुक मिलता है। 
 

चार घोड़े वाली बग्घी 

New pandal trend in royal wedding
डेमाे पिक
नयागंज स्थित न्यू स्वदेशी बैंड के राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि बदलते दौर के साथ लोगों की पसंद में खासा बदलाव आया है। बग्घी को स्टाइलिश अंदाज में सजाया जा रहा है। बग्घी किराये पर देने वाले नई सड़क निवासी शानू ने बताया कि बारात के लिए लोग किराये पर जब बग्घी लेने आते हैं, तो वे बता देते हैं कि बग्घी को किस अंदाज में सजवाना है। साथ ही वह यह भी बता जाते हैं कि सजावट में किन फूलों का इस्तेमाल किया जाए।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

चढ़ाई जाती है चांदी की परत

New pandal trend in royal wedding
डेमाे पिक
बग्घी को काफी डिजाइनर अंदाज में फूलों से सजाया जा रहा है। इसमें देसी से लेकर विदेशी फूलों का इस्तेमाल किया जा रहा है।बनारस से नक्काशी वाली बग्घियां भी मार्केट में आ गई हैं। इसमें अल्यूमिनियम के ऊपर चांदी की परत चढ़ाई जाती है और इसमें नक्काशी की हुई होती है। इस बग्घी का किराया 12,000 रुपये से शुरू है।
 
विज्ञापन

डिजाइनर लाइट भी खास

New pandal trend in royal wedding
डेमाे पिक
ट्रॉली वाली और छतरी वाली डिजाइनर लाइट चलन में आ गई है। यह खूब जगमगाती है। ट्रॉली वाली लाइट का किराया करीब 12,000 रुपये है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed