{"_id":"5b61af054f1c1b764d8b5e6e","slug":"great-khali-wrestling-academy-match-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फाइट के शौकीनों के लिए खुशखबरी, महाबली खली यूपी के इस शहर में मचाएंगे खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइट के शौकीनों के लिए खुशखबरी, महाबली खली यूपी के इस शहर में मचाएंगे खलबली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 02 Aug 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
ग्रेट खली
अभी तक आपने सिर्फ टीवी पर ही ताकतवर रेसलरों को दांव पेंच करते देखा होगा। दिसंबर में यूपी के कानपुर शहर में आपको लाइव रेसलिंग देखने को मिलेगी। ग्रेट खली रेसलिंग एकेडमी की ओर से कानपुर में रेसलिंग मैच कराने का शेड्यूल फिक्स हुआ है। रेसलिंग के रिंग मेें शहर और उत्तर प्रदेश के एकमात्र रेलसर मनीष सिंह भी उतरेंगे। साथ ही कई देशी और विदेशी रेसलर भी अपने दावं-पेंच दिखाते नजर आएंगे। शहर में डब्लूडब्लूई के स्टार रहे महाबली द ग्रेट खली भी पहुंचेंगे।
ग्रेट खली
अशोक नगर निवासी 22 वर्षीय रेसलर मनीष सिंह ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि वह दो साल से पंजाब के जालंधर स्थित ग्रेट खली रेसलिंग एकेडमी में तैयारी कर रहे हैं। अभी तक वह 30 फाइट लड़ चुके हैं। इसमें सबसे अच्छी फाइट जून में पाकिस्तान के फारुखा खान से हुई थी जिसमें उन्होंने शानदार जीत हासिल की थी। इसके अलावा इंडिया का पहला लेडर (सीढ़ी पर चढ़कर टाइटल जीतना) मैच भी जीत चुके हैं। अभी वह सितंबर में होने वाली फाइट की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एकेडमी की ओर से दिसंबर में कानपुर में फाइट का आयोजन प्रस्तावित है। एकेडमी के हेड द ग्रेट खली भी रेसलरों के साथ कानपुर आ सकते हैं।
ग्रेट खली
मनीष सिंह की एक माह की डाइट का खर्च 35 से 40 हजार रुपये
मनीष के पिता राम बहादुर सिंह बीएसएफ से सेवानिवृत्त और मां मनोरमा सिंह गृहणी हैं, उनके दो भाई हैं। मनीष की एक माह की डाइट में ही सिर्फ 35 से 40 हजार रुपये का खर्च आता है। इसमें उनके सुबह सोकर उठने से लेकर रात सोने से पहले तक का भोजन व नाश्ते का शेड्यूल होता है।
मनीष के पिता राम बहादुर सिंह बीएसएफ से सेवानिवृत्त और मां मनोरमा सिंह गृहणी हैं, उनके दो भाई हैं। मनीष की एक माह की डाइट में ही सिर्फ 35 से 40 हजार रुपये का खर्च आता है। इसमें उनके सुबह सोकर उठने से लेकर रात सोने से पहले तक का भोजन व नाश्ते का शेड्यूल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेट खली, मनीष सिंह
-सुबह 7 बजे सोकर उठना
-7:30 बजे 12 उबले अंडे खाना
-9 से 10 बजे तक एक किलो फल खाना
-सुबह 10 से 1 बजे तक प्रशिक्षण, एक किलो प्रोटीन शेक
-2 बजे लंच में आधा किलो चिकन, 12 रोटी, 250 ग्राम चावल
-3 से 5 बजे शाम तक आराम
-5:30 बजे 12 उबले अंडे खाना
-5:30 से 7:30 बजे तक जिम में कसरत
-1 गिलास प्रोटीन शेक
-10 बजे डिनर में आधा किलो चिकन, 12 रोटी, 250 ग्राम चावल
मनीष
हाईट - 6 फुट एक इंच
वजन - 85
चेस्ट - 44 इंच
बाइसेप्स - 16 इंच
-7:30 बजे 12 उबले अंडे खाना
-9 से 10 बजे तक एक किलो फल खाना
-सुबह 10 से 1 बजे तक प्रशिक्षण, एक किलो प्रोटीन शेक
-2 बजे लंच में आधा किलो चिकन, 12 रोटी, 250 ग्राम चावल
-3 से 5 बजे शाम तक आराम
-5:30 बजे 12 उबले अंडे खाना
-5:30 से 7:30 बजे तक जिम में कसरत
-1 गिलास प्रोटीन शेक
-10 बजे डिनर में आधा किलो चिकन, 12 रोटी, 250 ग्राम चावल
मनीष
हाईट - 6 फुट एक इंच
वजन - 85
चेस्ट - 44 इंच
बाइसेप्स - 16 इंच