Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए किस मंदिर में माथा टेक कर इस बाॅलीवुड स्टार ने कमाया नाम

Thu, 01 Mar 2018 12:08 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 01 Mar 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
govinda talk about this temple in kanpur
गाेविंदा
बाॅलीवुड में छाेटे मिंया के नाम से मशहूर एक्टर गाेविंदा ने कानपुर पहुंचकर अपने दिल के कई राज खाेले।  उन्हाेंने बताया कि बाॅलीवुड में उनका जाे मकाम है उसमें कानपुर के एक मंदिर की कृपा जुड़ी है। इसी मंदिर की सीढि़याें पर सिर झुका कर वाे बाॅलीवुड के सुपरस्टार बन गए। 


 

Trending Videos
govinda talk about this temple in kanpur
गाेविंदा का डाॅन्स

माैका था गार्डेनिया पब्लिक स्कूल गूबा गार्डन में वार्षिकोत्सव ‘जेनिसिस’ का जहां गाेविंदा ने अपनी जिंदगी के कई अहम राज खाेले। गोविंदा ने कहा मुझ पर कानपुर का बड़ा आशीर्वाद है। फिल्मी करियर की उंचाइयां भी यहीं की बदौलत मिलीं।

 

govinda talk about this temple in kanpur
गाेविंदा के ठुमकाें का दिवाना हुुअा कानपुर

मैं पनकी के हनुमान मंदिर और कालिका मंदिर को मैं प्रणाम करता हूं। पनकी वाले बाबा के आशीर्वाद से ही मैं सफल इंसान बना। मेरी तरक्की के पीछे मेरी मां निर्मला की कृपा भी है। पब्लिक की तरफ से अचानक डांस-डांस का शोर होने लगा। इसपर गोविंदा ने मजाकिया लहजे में कहा,  खुद को मुगलेआजम और मुझे अनारकली समझे हो क्या।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
govinda talk about this temple in kanpur
गाेविंदा ने कानपुर में जमकर मस्ती की
इस पर तालियां बजने लगीं। उन्होंने स्टेज पर महामृत्युंजय मंत्र भी पढ़ा। कहा कि दुख हर.. कष्ट हर, हर-हर महादेव। इस पर पूरा माहौल हर-हर महादेव के जयकारे से गूंज उठा। गोविंदा ने ‘किसी डिस्को में जाए’ गाने पर जमकर ठुमके लगाए। कहा कि वह कानपुर की हिरोइन के साथ डांस करेंगे। जिसपर गार्डेनिया स्कूल की प्रबंधक निदेशक नीलम के साथ ठुमके लगाए। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed