{"_id":"5a5f287b4f1c1b7d268b4f13","slug":"give-your-startup-idea-to-shape-here-is-the-chance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपने स्टार्टअप आइडिया को दें आकार, यहां है मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने स्टार्टअप आइडिया को दें आकार, यहां है मौका
Thu, 18 Jan 2018 08:36 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 18 Jan 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्टार्टअप आइडिया को उड़ान देने का आपके पास बेहतर अवसर है। कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय नवाबगंज में होने वाले कार्यक्रम ‘उत्थान : अ स्टार्टअप निर्माण’ में बिजनेस शुरू करने का तरीका बताया जाएगा। यह भी बताएंगे कि स्टार्टअप के लिए आप कैसे और कहां से सरकारी मदद ले सकते हैं। बेहतर आइडिया भी सुझाएं जाएंगे।
आइडिया को बेहतर स्टार्टअप में तब्दील किया जा सकता
2 of 4
डेमो पिक
यह आयोजन अमर उजाला, दि इंडस इंटरप्रिन्योर (टाई) यूपी चैप्टर और आईआईटी कानपुर के सिंडिकेट बैंक इंटरप्रिन्योरशिप रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर (एसबीईआरटीसी) की ओर से हो रहा है। इसमें देश के बड़े निवेशक, मेंटर (गाइड) और वेंचर कैटलिस्ट उत्तर प्रदेश के को-फाउंडर विनायक नाथ भी शिरकत करेंगे। वे अपने संबोधन में स्टार्टअप का तरीका समझाएंगे। बताएंगे कि कैसे एक आइडिया को बेहतर स्टार्टअप में तब्दील किया जा सकता है। इंडस्ट्रलिस्ट गोपाल सुतवाला भी स्टार्टअप को अच्छे बिजनेस में बदलने का तरीका बताएंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आप सीधे विश्वविद्यालय में दोपहर दो बजे पहुंचकर पंजीकरण करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7266053356 पर संपर्क भी कर सकते हैं। पंजीकरण नि:शुल्क है।
कृषि उद्यमी अशोक बताएंगे सफलता की कहानी
3 of 4
डेमो पिक
सीड प्रोडक्शन में मुकाम हासिल कर चुके कृषि उद्यमी अशोक कुमार सिंह अपनी सफलता की कहानी बताएंगे। अशोक जय गुरुदेव स्वयं सहायता समूह के संस्थापक सदस्य हैं। यह समूह जैविक खेती और बीज उत्पादन के क्षेत्र में काम कर रहा है। अशोक को कई राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय पुरस्कार मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हर कोई बन सकता है इस कार्यक्रम का हिस्सा
4 of 4
डेमो पिक
‘उत्थान : अ स्टार्टअप निर्माण’ कार्यक्रम में कोई भी शामिल हो सकता है। इसके लिए न तो कोई उम्र की सीमा है और न ही किसी तरह की शैक्षिक योग्यता की बाध्यता।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।