फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल को झकझोर देने वाला मंजर! दोनों एक साथ दफनाए गए तो पिता ने कही ये बात

Mon, 02 Apr 2018 08:41 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 02 Apr 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
Girlfriends and boyfriend committed suicide
मृतकों की फाइल फोटो
दिल को झकझोर देने वाली यह घटना यूपी के कन्नौज जिले की है जहां 28 मार्च को सुबह पेड़ से लटकी प्रेमी जोड़ों की लाशें देखकर हड़कंप मच गया था। ग्रामीणों में चर्चा थी कि दोनों के बीच किशोरावस्था से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानें क्या है पूरा मामला...


 
Girlfriends and boyfriend committed suicide
दीपू व क्रांति की फाइल फोटो
रिहुआ में दीपू व क्रांति ने गांव के बाहर एक खेत में खड़े बबूल के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या की वजह लड़की की शादी तय हो जाना बताया जा रहा था। इस हादसे के बाद दोनों के परिजन काफी आहत हैं।

 
Girlfriends and boyfriend committed suicide
दीपू व क्रांति की फाइल फोटो
पोस्टमार्टम के बाद उनके शवों को परिजन कन्नौज के मेंहदी घाट ले गए। वहां उन्हें एक ही गड्ढे में दफनाया गया। प्रेमी दीपू के पिता धरमपाल का कहना है कि यदि उन्हें दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी होती तो शायद यह दिन नहीं देखना पड़ता और वह उन दोनों की शादी करवा देते। वहीं लड़की के पिता मुन्नालाल ने बताया कि छोटी बेटी कोमल की शादी निर्धारित तिथि 16 अप्रैल को ही होगी। शादी के कार्ड बंट चुके हैं और सभी तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। ऐसे में अब शादी नहीं टलेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Girlfriends and boyfriend committed suicide
फाइल फोटो
लड़की के भाई सुनील ने बताया कि पानीपत में जिस जगह वह रहता था, उससे करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर दीपू भी किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। वह दोनों एक ही फैक्ट्री में काम भी करते थे और एक दूसरे के घर भी आते-जाते थे, लेकिन दीपू और उसकी बहन के बीच प्रेम प्रसंग की उसे कोई जानकारी नहीं थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed