{"_id":"5c570f3fbdec2229d2397451","slug":"girlfriend-boyfriend-married-in-police-station","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्यार में पहाड़ बना परिवार तो दोनों भाग गए, पुलिस के हाथ लगते ही बदल गई किस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार में पहाड़ बना परिवार तो दोनों भाग गए, पुलिस के हाथ लगते ही बदल गई किस्मत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 04 Feb 2019 08:37 AM IST
सार
girlfriend boyfriend Married in police station
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ये प्रेम कहानी यूपी के जालौन जिले की है। जहां पुलिस के हाथ लगते ही एक प्रेमी जोड़े की किस्मत बदल गई। दोनों ने ऐसा सपने में भी न सोचा होगा जो उनके साथ हुआ। क्योंकि इससे पहले दोनों ने प्यार को पाने के लिए हर संभव प्रयास किया था। घरवालों के सामने भी कई बार मिन्नते की थी, लेकिन दोनों के घरवालों ने उनकी एक बात न सुनी थी। घरवाले एक बात कहकर शादी कराने से इंकार कर देते थे।
आगे की स्लाइड में पढ़िए- पुलिस के हाथ लगते ही बदल गई किस्मत
2 of 5
डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुढ़ार निवासी सोनू पुत्र रामकुमार श्रीवास का सालाबाद गांव की युवती कुसमा पुत्री कृष्णा बरार के साथ प्रेम संबंध था। दोनों की अलग-अलग जातियां होने के चलते उनके परिवार वाले शादी के लिए राजी नहीं थे, जिसके चलते 1 फरवरी को प्रेमी युगल अपने घर से भाग गए।
3 of 5
डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दे दी थी। पुलिस टीम ने एक रिश्तेदार के घर से दोनों को पकड़कर कोतवाली ले आई। दोनों के कोतवाली आते ही दोनों पक्षों के लोग कोतवाली में जुट गए। जहां प्रेमी युगल उनकी शादी कराने की बात पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
दोनों के प्रेम संबंध देखकर दोनों गांवों के प्रधान कुंवर सिंह सुढ़ार व लाली तोमर प्रधान प्रतिनिधि सालाबाद ने आखिरकार दोनों के परिजनों के साथ बातचीत कर दोनों पक्षों को शादी के लिए राजी कर लिया। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को दोनों की शादी कराने की सहमति दे दी।
विज्ञापन
5 of 5
डेमो पिक
कोतवाली में ही पुलिस के सामने दोनों एक दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी के बंधन में बंध गए। प्रेमी सोनू ने अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा। इस विवाह की सभी ने सराहना की। कोतवाल देवेंद्र सिंह, एसआई सफीक अहमद सहित लगभग 50 लोगों ने नव विवाहित दंपत्ति को आशीर्वाद देकर उनके सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।