फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाई के साथ सो रही थी, जंगल में ले जाकर की दरिंदगी

Mon, 08 Jan 2018 11:06 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 08 Jan 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
girl raped in forest
डेमो पिक
यूपी के फतेहपुर जिले में घर के दालान में भाई के साथ सो रही नौ साल की बच्ची को एक युवक उठा ले गया और जंगल में दुष्कर्म के बाद उसे खून से लथपथ हालत में घर के पीछे छोड़कर भाग निकला। जानें क्या है पूरा मामला...

 
girl raped in forest
डेमो पिक
रविवार रात की यह घटना खागा कस्बे के एक गांव की है। घटना के समय बच्ची के माता पिता घर से चंद कदम दूर नलकूप से अपने खेत की सिंचाई कर रहे थे। दरवाजे के पास दालान में छप्पर के नीचे नौ वर्षीय बच्ची अपने 11 साल के भाई के साथ चारपाई पर सोई थी। बगल के बरामदे में दूसरी चारपाई पर उसकी छह वर्षीय बहन और चार वर्षीय भाई सो रहे थे।


 
girl raped in forest
डेमो पिक
रात में एक युवक नौ वर्षीय बच्ची को जंगल की ओर ले भागा। वहीं दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे धमकाते हुए घर के पीछे छोड़ गया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
girl raped in forest
डेमो पिक
अस्पताल में बच्ची की मां ने बताया कि वे लोग रात करीब दो बजे खेत से लौटे तो खून से लथपथ बच्ची पीछे के दरवाजे के बाहर रो रही थी। शोर मचाने पर पड़ोसी एकत्र हो गए। तुरंत आग जलाकर कांप रही बच्ची को गर्माहट दी गई। कुछ संभलने पर बच्ची ने आपबीती बताई तो परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। मां ने बताया कि पीड़ित बच्ची दुष्कर्मी को पहचान नहीं पाई है। सीएमएस डॉ. रेखारानी का कहना है कि बच्ची की हालत अभी ठीक नहीं है। कोतवाल एके राय ने बताया कि दुष्कर्मी की तलाश की जा रही है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed