कानपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबकर चार लोगों की मौत, एक ही परिवार के थे चारों
जानकारी के मुताबिक रूरा इलाके के गांव मुड़ेरा विक्रमसिंह के रहने वाले इस परिवार के चार सदस्य ट्रैक्टर में मूंग बेचने के लिए झींझक जा रहे थे। तभी परिवार के अन्य सदस्य भी शहर घूमने की जिद करने लगे। इस पर उन्हें भी ट्रैक्टर ट्राली में सवार कर लिया गया। लेकिन किस्मत को कुछ ओर ही मंजूर था। ये लोग शहर पहुंचने से पहले ही बड़े हादसे का शिकार हो गए।
रूरा इलाके के मुंडेरा-अमौली झीझक रोड पर पहुंचते ही मूंग से लदी ट्रैक्टर ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर एक गहरे गड्ढे में जा गिरी। इस दौरान ट्राली में सवार लोग मूंग की बोरियों तले दब गए। जिसके चलते परिवार के चार सदस्य की मौत हो गई जबकि पांच सदस्य घायल हो गए।मृतकों के नाम नेहा (18) पुत्री राजेश, उषा (36) पुत्री सुरेश ,रामगोपाल कुशवाहा (55) पुत्र मूलचंद्र ,राम सिंह पुत्र बेनी प्रसाद हैं।