फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व योग दिवस को लेकर कानपुरियों में खासा जुनून

Tue, 20 Jun 2017 01:16 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 20 Jun 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
international yoga day craze in kanpur people
योगशिक्षक भावना - फोटो : रविंदर सिंह भाटिया, अमर उजाला, कानपुर
योग दिवस को लेकर कानपुरियों में खासा जुनून नजर आ रहा है।  कई दिनों से शहरभर में अलग-अलग जगहों पर सुबह सवेरे तमाम योग कार्यक्रम चल रहे हैं। पार्कों में बढ़-चढ़कर लोग इन कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। ऐसा ही एक कार्यक्रम मंगलवार को कानपुर के कल्याणपुर स्थित केशव पुरम पंचवटी पार्क में  हुआ। इस क्रायक्रम की सबसे खास बात ये रही कि लोग बारिश में भी योग करते रहे।


 

international yoga day craze in kanpur people
योग सिखाते हुए योग शिक्षक भावना और उनके विद्यार्थी - फोटो : रविंदर सिंह भाटिया, अमर उजाला, कानपुर
युवा सेवा भारती और नेहरु युवा केन्द्र- कानपुर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) व कूडो एशोशियन कानपुर द्वारा योग दिवस के उपलक्ष्य में पंचवटी पार्क केशवपुरम, कल्यानपुर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया। योग के इस कार्यक्रम की योगाचार्य भावना श्रीवास्तव ने योग कराया। कार्यक्रम संयोजक अभिषेक वर्मा ने बताया कि योग एक प्राचीन भारतीय जीवन-पद्धति है।
 
international yoga day craze in kanpur people
कानपुर के कल्याणपुर केशवपुरम पंचवची पार्क में योग करते लोग - फोटो : रविंदर सिंह भाटिया, अमर उजाला, कानपुर
जिसमें शरीर, मन और आत्मा को एक साथ लाने (योग) का काम होता है। योग के माध्यम से शरीर, मन और मस्तिष्क को पूर्ण रूप से स्वस्थ किया जा सकता है। तीनों के स्वस्थ रहने से आप स्‍वयं को स्वस्थ महसूस करते हैं। योग के जरिए न सिर्फ बीमारियों का निदान किया जाता है, बल्कि इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक तकलीफों को भी दूर किया जा सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
international yoga day craze in kanpur people
योग शिक्षक भावना - फोटो : रविंदर सिंह भाटिया, अमर उजाला, कानपुर
योग के इस शिविर में 140 युवाओंं ने योग किया। जिसमें मुख्यरुप से राज गुप्ता, वीरेन्द्र शुक्ला, सुशील बाजपेई, पंकज चौहान, गणेश शंकर तिवारी, राहुल चन्देल, प्रद्युम्न मिश्र, मनीष कपूर, अखिलेश मिश्रा, मयंक आदि की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। 
 
विज्ञापन
international yoga day craze in kanpur people
कानपुर में योग कार्यक्रम
योगशाला में आएं, निर्मल तन-मन पाएं 
​अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को कानपुर के परशुराम वाटिका बृजेंद्र स्वरूप पार्क आर्य नगर में अमर उजाला की योगशाला आयोजित होगी। इसमें श्रीश्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग बंगलूरू के योग शिक्षक स्वामी शिवपाद लोगों को योग कराएंगे। योगशाला सुबह 5 से 6:30 बजे आयोजित होगी।
  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed