कानपुर में घाटमपुर क्षेत्र के भीतरगांव में शनिवार रात हुए हादसे से न केवल यूपी बल्कि पूरे देश में हड़कंप मच गया है। भीतरगांव के भदेउना गांव के पास हुए इस हादसे में खबर लिखे जाने तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में 13 महिलाएं और 13 बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्रॉली में करीब 50 लोग सवार थे। हादसे में घायल हुए लोगों को सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। माना जा रहा कि मरने वालों की संख्या में अभी इजाफा हो सकता है।
2 of 8
Lucknow Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इस सप्ताह सोमवार को भी एक ऐसा ही हादसा लखनऊ के इटौंजा के गद्दीपुरवा गांव में भी हुआ था। श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटने से 10 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के वक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली में 47 लोग सवार थे। ग्रामीणों व पुलिस की मदद से 36 लोगों को बचा लिया गया था। डीएम ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की थी।
3 of 8
घाटमपुर में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
ताजा हादसे में सामने आया है कि ये लोग कोरथा गांव निवासी एक मुंडन संस्कार में फतेहपुर गए थे। मुंडन करा कर लौट रहे ट्रैक्टर सवार ट्रॉली सहित पानी भरे खंती में जा गिरे। घटना से चीख पुकार मच गई। आधे घंटे तक ट्रॉली बाहर नहीं निकाली जा सकी। इससे पानी के अंदर ही अधिकतर लोगों की मौत हो गई है।
4 of 8
घाटमपुर में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में दुख जताया। उन्होंने कहा कि कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटना से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया है। घायलों के लिए मैं प्रार्थना कर रहा हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।
5 of 8
घाटमपुर में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को 02-02 लाख रुपये और गम्भीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दिए जाने के निर्देश दिए हैं।