{"_id":"5b06deef4f1c1ba06e8b4654","slug":"former-mp-gangancharan-rajput-statement-on-sp-bsp-and-other-parties-alliance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महागठबंधन पाकिस्तान के इशारे पर बना हैै, इससे आंतकवाद को बढ़ावा मिलेगा- पूर्व सांसद गंगाचरन राजपूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महागठबंधन पाकिस्तान के इशारे पर बना हैै, इससे आंतकवाद को बढ़ावा मिलेगा- पूर्व सांसद गंगाचरन राजपूत
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 24 May 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद गंगाचरन राजपूत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबाः पूर्व सांसद गंगाचरन राजपूत गुरुवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता पाकिस्तानियों से मिलकर राजनीति करेंगे तो यह देश के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि जब कश्मीर की आजादी और भारत की बर्बादी के नारे लग रहे थे तब राहुल गांधी जेएनयू के छात्रों के साथ खड़े थे।
पूर्व सांसद गंगाचरन राजपूत
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में 10 हजार करोड़ रुपये गोशालाओं को दिये है। जिसमें से नगाराडांग, इमिलियाडांग, स्योड़ी, खन्ना और बेलाताल समेत आधा दर्जन स्थानों पर गोशालाएं बनेगी। जिले में पांच लाख गोवंश है। इनके गोबर और मूत्र की खरीदारी की जाएगी जिसकी खाद्य तैयार होगी।
पूर्व सांसद गंगाचरन राजपूत
पूर्व सांसद गंगाचरन राजपूत ने कहा कि नरेंद्र मोदी को हटाने के लिए एकजुट हुआ विपक्ष अपने मकसद में सफल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन से आंतकवाद को बढ़ावा मिलेगा। यह गठबंधन पाकिस्तान के इशारे पर बना हैै। उन्होंने कर्नाटक में बनी गठबंधन की सरकार को परिवारवाद, जातिवाद और भ्रष्टाचारियों की सरकार बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार से आतंकवादी भयभीत है लेकिन महा गठबंधन से देश का भला नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सांसद गंगाचरन राजपूत
- फोटो : अमर उजाला
महंगा है कबरई का पत्थर
पत्थरमंडी कबरई का पत्थर सोने की तरह है। इसकी बेहद मांग और महंगा होने के कारण लोग चोरी छिपे अवैध खनन कर रहे है। कहा कि पत्थर की कीमत अधिक होने के कारण यहां पर अगर सेना भी लगा दी जाए तो अवैध खनन बंद नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि खाली पड़े खनन क्षेत्रों में अवैध खनन होता है। खाली भूभाग की जल्द से जल्द ई नीलामी हो जाए तो। अवैध खनन बंद हो जाएगा।
पत्थरमंडी कबरई का पत्थर सोने की तरह है। इसकी बेहद मांग और महंगा होने के कारण लोग चोरी छिपे अवैध खनन कर रहे है। कहा कि पत्थर की कीमत अधिक होने के कारण यहां पर अगर सेना भी लगा दी जाए तो अवैध खनन बंद नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि खाली पड़े खनन क्षेत्रों में अवैध खनन होता है। खाली भूभाग की जल्द से जल्द ई नीलामी हो जाए तो। अवैध खनन बंद हो जाएगा।