फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में बाढ़ का कहर: बांदा-कानपुर मार्ग बंद, जालौन में हेलीकॉप्टर से बांटी गई राहत सामग्री

Sun, 08 Aug 2021 01:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 08 Aug 2021 01:10 PM IST
विज्ञापन
Flood havoc in UP: Banda-Kanpur road closed, relief material distributed by helicopter in Jalaun
गांवों में भरा पानी - फोटो : amar ujala
यूपी में भारी बरसात के बाद गंगा, यमुना, पांडु, मंदाकिनी, सिंधु सहित कई नदियों के उफनाने से औरैया औरैया, जालौन, बांदा, फतेहपुर, हमीरपुर, चित्रकूट जिलों के गांवों में पानी घुस गया है। जलस्तर बढ़ने से जालौन बांदा हाईवे बंद होने के बाद रविवार को कानपुर बांदा मार्ग भी पानी भरने की वजह से बंद कर दिया गया। राजस्थान के धौलपुर बैराज से यमुना में छोड़ा गया 50440 क्यूसेक पानी तबाही मचा रहा है। पांच दिन से लगातार यमुना नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। 24 घंटे में 70 सेमी पानी बढ़ा है। हालात को देखते हुए पीएसी को लगाया गया है। राज्यमंत्री ने डीएम और एसपी के साथ शनिवार को बाढ़ के हालात का जायजा लिया और अफसरों से हर परिस्थिति के लिए तैयार रहने के लिए कहा। यमुना का पानी ललौली, परसेढ़ा और दपसौरा गांव में घुस गया है। ललौली कस्बा में घरों के अंदर पानी पहुंचने लगा है। वहीं, यमुना की सहायक नोन और ससुर खदेरी नदी भी उफान पर हैं।


 
Flood havoc in UP: Banda-Kanpur road closed, relief material distributed by helicopter in Jalaun
गांव में घुसा पानी - फोटो : amar ujala
इन दोनों नदियों पर बने पुल बाढ़ में डूब गए हैं। वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। लोग नाव से पार होकर आवागमन कर रहे हैं। दर्जनों गांवों से संपर्क टूट गया है। वहीं, गंगा का जलस्तर 24 घंटे से स्थिर है। मात्र पांच सेमी पानी बढ़ा है। बाढ़ नियंत्रण रिपोर्ट के अनुसार यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से 90 सेमी ऊपर बह रहा है। जबकि गंगा नदी चेतावनी निशान से 40 सेमी ऊपर है। बाढ़ को लेकर प्रशासन चौकन्ना है और बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों का अधिकारी भ्रमण कर रहे हैं।

 
Flood havoc in UP: Banda-Kanpur road closed, relief material distributed by helicopter in Jalaun
गांव में घुसा पानी - फोटो : amar ujala
ललौली क्षेत्र में बाढ़ से निपटने के लिए पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है। ट्रक में जरूरी सामग्री लाद कर जवान ललौली पहुंच गए हैं। नाव, स्टीमर व जरूरी बाढ़ से बचाव के उपकरण लाए गए हैं। उधर, यमुना के बाढ़ का पानी जाफरगंज क्षेत्र के गुगौली गांव के अंदर पहुंच गया है। बाढ़ को लेकर ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। कारागार राज्यमंत्री जयकुमार सिंह जैकी, डीएम अपूर्वा दुबे ने निरीक्षण किया। बाढ़ नियंत्रण टीम के कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Flood havoc in UP: Banda-Kanpur road closed, relief material distributed by helicopter in Jalaun
गांव से पलायन करते लोग - फोटो : amar ujala
यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण शुक्रवार की रात नदी का पानी नगर पंचायत के वार्ड नम्बर चार व छह के कुछ घरों के करीब आ पहुंचा है। आधा दर्जन घरों के पीछे पानी फिलहाल ठहरा हुआ है। जबकि इन गांवों का रास्ता बंद हुआ है। वहां के ग्रामीण नदी के पानी के बीच से होकर किसी तरह निकल रहे हैं। नगर पंचायत किशनपुर के वार्ड नम्बर छह के कुछ मकान रामलीला ग्राउंड की ओर बने हुए हैं। इसी तरह से वार्ड नम्बर चार के मकान भी ग्राउंड के बराबर पर है।

 
विज्ञापन
Flood havoc in UP: Banda-Kanpur road closed, relief material distributed by helicopter in Jalaun
गांव के बाहर हाईवे पर लगा राहत शिविर - फोटो : amar ujala
यमुना का पानी शुक्रवार की रात बढ़ता इन मकानों के इर्द-गिर्द आ पहुंचा है। ऐसे में फिलहाल पानी मकान की नीव तक भरा चुका है। अनुमान है कि जिस तरह से पानी बढ़ रहा है, दो दिन में कुछ घर बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। इसी क्रम में जिन गांवों का सम्पर्क मार्ग बंद हो चुका है। उनके पास पानी से होकर निकलने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है। ऐसे में ग्रामीण दिन के उजाले में पानी से होकर किशनपुर आ रहे हैं। शाम होने के बाद लोग जलजमाव वाले रास्ते से नहीं निकल रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed