{"_id":"5bcaf7cdbdec22694c342a8d","slug":"five-businessman-deaths-in-unnao-murder-or-accident-mp-sakshi-maharaj-demanded-cbi-inquiry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उन्नाव में 5 व्यापारियों की मौत 'हत्या या हादसा', सांसद साक्षी महाराज ने की सीबीआई जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव में 5 व्यापारियों की मौत 'हत्या या हादसा', सांसद साक्षी महाराज ने की सीबीआई जांच की मांग
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 20 Oct 2018 03:25 PM IST
विज्ञापन
पांच लोगों की मौत हत्या या हादसा के बीच अभी भी टिकी
यूपी के उन्नाव जिले में बांगरमऊ के पास हुए दर्दनाक कार हादसे में पांच लोगों की मौत हत्या या हादसा के बीच अभी भी टिकी हुई है। वहीं इस मामले को लेकर अब उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने मृतक व्यापारियों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए सीएम योगी से केस की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।
पांच लोगों की मौत हत्या या हादसा के बीच अभी भी टिकी
उन्नाव से लापता चौथे व्यापारी मिथुन का शव शुक्रवार को घटनास्थल से 10 किलोमीटर दूर मिला था। पीड़ित परिजनों के साथ ही कस्बे के लोगों ने घटना की उच्चस्तरीय जांच और मुआवजे की मांग को लेकर शवों को सड़क पर रख उन्नाव हरदोई मार्ग पर जाम लगा दिया था।
पांच लोगों की मौत हत्या या हादसा के बीच अभी भी टिकी
इससे करीब 2 घंटे तक यातायात बाधित रहा। इससे पहले देर रेस्क्यू टीम को नहर में गोसवा पुल से 1 किलोमीटर की दूरी पर दत्तेहाट गांव के पास सूरज गुप्ता का शव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच लोगों की मौत हत्या या हादसा के बीच अभी भी टिकी
ये था पूरा मामला
उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग तोड़कर नहर में जा गिरी थी। कार में पांच लोग सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। शुक्रवार को टीम ने लापता व्यापारी मिथुन का शव बरामद किया था। घटना उन्नाव जिले में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गोस कुतुब नहर की है। लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने कार नहर से बाहर निकाल पाई थी। तब से लापता लोगों को खोजने में पुलिस, गोताखोर टीम जुटी रही। पांच व्यापारियों में से 4 की लाशें बरामद हो चुकी हैं। एक व्यापारी की लाश अभी भी खोजी जा रही है।

पूरा मामला
कार सवार सभी पांच व्यापारी उन्नाव बांगरमऊ कस्बे के ही रहने वाले थे। कार में संजय चौधरी पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी मोहल्ला चौधराना, रामजी गुप्ता पुत्र रामनाथ संडीला रोड, सूरज गुप्ता पुत्र रमेशचन्द्र निवासी मोहल्ला अस्पताल रोड, मिथुन पुत्र सुंदरलाल निवासी टेढ़ी बाजार बांगरमऊ, अजय गुप्ता पुत्र स्व शिवगोपाल गुप्ता मोहल्ला गुलाम मुस्तफा बांगरमऊ निवासी हैं। टीम को कार के अंदर से दो मोबाइल मिले हैं जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।