फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘अजगर’, ‘खजाना’, 150 लाशों समेत 'अजब-गजब खबरों का पिटारा' है UP का यह जिला

Sat, 14 Apr 2018 04:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 14 Apr 2018 04:02 PM IST
विज्ञापन
Five Big incidents of Unnao district
अजब-गजब खबरों का पिटारा बना उन्नाव

कभी बोरियों में भरे नरकंकाल तो कभी खंडहर में दबा खजाना तो फिर कभी गंगा में तैरती 150 लाशों की खबर से पूरा देश हिल गया। यूपी के कानपुर और लखनऊ के बीच बसा एक छोटा सा जिला कई बार राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आ चुका है। हम बात कर रहे हैं उन्नाव जिले की। जो इन दिनों बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर पर लगे गैंगरेप आरोप मामले को लेकर सुर्खियों में है। पहले भी यूपी का यह जिला देश और विदेश की मीडिया के लिए अजब-गजब खबरों का पिटारा बन चुका है। 


 जानिए उन्नाव जिले की 5 बड़ी घटनाअों के बारे में ... 

 

 

लोगों ने अजगर को मार डाला व अंडे फोड़े

Five Big incidents of Unnao district
डेमाे पिक
11 दिसंबर 2003- अचलगंज थानाक्षेत्र के नयाखेड़ा में अजगर द्वारा किशोरी को निगलने की खबर में जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर तक उछला था। किशोरी को बरामद करने के लिए कई जगह खुदाई की गई थी। जिसमें एक अजगर को ग्रामीणों ने मार डाला था। जबकि एक दर्जन से अधिक अजगर के अंडे फोड़ दिए थे। इस दौरान पुलिस ने किशोरी को उसके साथी के साथ एक फार्म हाउस से बरामद कर लिया था। 

 

डौंडियाखेड़ा खंडहर में हजार टन सोना दबे होने की खबर

Five Big incidents of Unnao district
डौंडियाखेड़ा खंडहर
18 अक्तूबर 2013- सुमेरपुर के डौंडियाखेड़ा स्थित राजा राव राम बख्श सिंह के महल के खंडहर में हजार टन सोना दबे होने की खबर ने जिले को राष्ट्रीय स्तर तक सुर्खियों में ला दिया था। एक बाबा ने सपने में खंडहर के नीचे सोना दबा होने की पुष्टि की थी। आर्कियालाजिकल सर्वे टीम ने 18 अक्तूबर को खुदाई शुरू कराई थी। 14 नवंबर तक चली खुदाई में टीम के हाथ कुछ नहीं लगा था। जिसके बाद खुदाई बंद करा दी गई थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

परियर घाट में गंगा में 150 लाशें मिलने की खबर

Five Big incidents of Unnao district
उन्नाव घाट में तैरती मिली 150 लाशें
14 जनवरी 2015- जिले के परियर घाट में गंगा में 150 लाशें मिलने पर जिला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया था। गंगा में बड़ी संख्या में तैरती लाशें मिलने की घटना भी खूब चर्चा में रही थी। हालांकि जांच में पता चला था कि बिठूर व परियर घाट में अंतिम संस्कार के लिए आने वाली लाशों को गंगा में बहा दिया जाता था। गंगा में जलस्तर कम होने से लाशें तैरने लगी थी। प्रशासन ने बाद में लाशों को गड्ढा खुदवाकर दफन करवा दिया था। 

 
विज्ञापन

बोरी में नरकंकाल मिलने की खबर

Five Big incidents of Unnao district
कंकालों से भरे 25 बोरे
29 जनवरी 2015- गंगा में तैरती लाशें मिलने का मामला ठंडा भी नहीं था तभी पुलिस लाइन में बोरी में नरकंकाल मिलने की खबर ने एक बार फिर जिले को सुर्खियों में ला दिया था। 29 जनवरी को सैकड़ों की संख्या में नरकंकाल एक खंडहरनुमा कमरे में बोरियों में बंद मिले थे। जांच में पता चला था कि खंडहरनुमा कमरा कई दशक पूर्व पोस्टमार्टम कक्ष के तौर पर प्रयोग किया जाता था। ऐसे में बिसरा के तौर पर नर कंकाल को सुरक्षित रखा गया था। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed