फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

70 लाख की कार पर फायरिंग 50 रुपये के नुकसान की रिपोर्ट

Mon, 26 Dec 2016 01:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 26 Dec 2016 01:33 PM IST
सार

कायस्थ समिति के चुनाव में हिस्ट्रीशीटर भाईयों ने चलाई गोली 
 अपने गुट के आदमी को बनवाना चाहते थे वरिष्ठ उपाध्यक्ष 

विज्ञापन
firing loss of only rs fifty in report on 70 lakh rupies worth car
डेमो - फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला कानपुर
यूपी पुलिस की लापरवाही का एक और नमूना पेश है... एक संगीन अपराधिक मामला में यूपी पुलिस की कारगुजारी से बेहद हल्का पड़ गया। दरअसल एक 70 लाख की कीमत वाली मर्सडीज बेंज कार पर हिस्ट्रीशीटरों ने फायरिंग की। गोली से कार को खासा नुकसान पहुंचा। 


कार का शीशा पूरी तरह से चटक गया। हैरत की बात तो यह है कि ​नवाबगंज पुलिस ने मामले को बेहद हल्के में लिया और रिपोर्ट में महज 50 रुपए नुकसान की बात लिखी। डीआईजी आवास के पास हुई इतनी बड़ी घटना को पुलिस ने बेहद हल्के में लिया। शहर में धारा 144 लागू होने के बाद भी समारोह मेें हिस्ट्रीशीटर असलहे लेकर पहुंचे। इतना ही नहीं कार्यक्रम की कोई अनुमति भी नहीं ली गई थी।

सीएसए स्थित चर्म निर्यात परिषद के गेस्ट हाउस में रविवार को चित्रगुप्त पूजन सेवा समिति के चुनाव में पहुंचे हिस्ट्रीशीटरों ने वारदात को अंजाम दिया है। गोली समिति के पदाधिकारी की 70 लाख की कीमत वाली मर्सडीज बेंज कार में लगी।

 

15 से 20 हजार की कीमत का शीशा, रिपोर्ट में महज 50 रुपए के नुकसान का जिक्र

firing loss of only rs fifty in report on 70 lakh rupies worth car
चित्रगुप्त पूजन सेवा समिति के चुनाव में पहुंचे हिस्ट्रीशीटरों ने की फायरिंग - फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला कानपुर
बता दें मामले में नुकसान की धारा 427 लगाई गई है। जबकि शीशे की कीमत ही 15 से 20 हजार के आसपास की बताई जा रही है, यदि कार में कोई होता तो उसकी जान पर भी बन सकती थी। पुलिस का कहना है कि मौके पर कोई खोखा नहीं मिला, जिसकी वजह से फायरिंग की बात स्पष्ट नहीं हो सकी।  
 
समिति के अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि मयंक श्रीवास्तव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बर्रा निवासी समिति के पूर्व अध्यक्ष लल्लन श्रीवास्तव, हिस्ट्रीशीटर पवन सक्सेना, उसके भाई प्रशांत सक्सेना ने आपत्ति जताई। पंकज के मुताबिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष ही आगामी वर्ष का अध्यक्ष मनोनीत किया जाता है। समारोह के दौरान जब आपत्ति करने वालों की एक न चली, तो वे बाहर निकल गए।

आरोप है कि गेट पर खड़ी मयंक की गाड़ी पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। हालांकि उस समय कार में कोई नहीं था। पवन और प्रशांत हाल ही में जेल से छूटे हैं। आरोप है कि करीब एक घंटे बाद इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और पदाधिकारियों को ही हड़काने लगे। देर रात पुलिस ने 506, 504 और 427 में मामला दर्ज किया। 
 

सपा विधायक की पैरवी पर हल्का हुआ मामला

firing loss of only rs fifty in report on 70 lakh rupies worth car
फायरिंग के बाद घटनास्थल पर पूछताछ में जुटी पुलिस - फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला कानपुर
सपा विधायक की पैरवी पर हल्का हुआ मामला
सूत्रों की माने तो मामले में एक सपा विधायक के फोन करने के बाद न सिर्फ कुछ लोगों के नाम ही हटाए गए बल्कि पूरा मामला हल्की धाराओं में दर्ज किया गया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed