{"_id":"606021db63bb5471d11a7a57","slug":"fire-in-icu-ward-of-cardiology-hospital-in-kanpur-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार्डियोलॉजी के आईसीयू में लगी आग: घुटने लगा मरीजों का दम, खिड़की तोड़कर बेड समेत बाहर निकाला, दो की मौत, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्डियोलॉजी के आईसीयू में लगी आग: घुटने लगा मरीजों का दम, खिड़की तोड़कर बेड समेत बाहर निकाला, दो की मौत, देखें तस्वीरें
Sun, 28 Mar 2021 12:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 28 Mar 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
कानपुर: कार्डियोलॉजी के आईसीयू में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कार्डियोलॉजी अस्पताल के आईसीयू में रविवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कार्डियोलॉजी के पूरे भवन में धुआं भर गया। जिससे आईसीयू में भर्ती मरीजों की जान पर बन आई। तीमारदारों का भी दम घुटने लगा। मरीजों को आनन-फानन में खिड़की तोड़कर बेड समेत बाहर निकाला गया।
Trending Videos
कानपुर: कार्डियोलॉजी के आईसीयू में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। हॉस्पिटल मैनेजमेंट का दावा है कि ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर के शीशे तोड़ सारे मरीज निकाल लिए गए हैं।
कानपुर: कार्डियोलॉजी के आईसीयू में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
138 मरीजों को उपचार के लिए अलग-अलग जगह शिफ्ट किया गया। वहीं इस दौरान दो बुजुर्गों टेकचंद और इमाम अली की मौत हो गई। दो मरीजों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सीएम योगी ने आग की दुर्घटना का संज्ञान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि घायलों का समुचित इलाज कराएं व घटना की जांच कर रिपोर्ट दें। साथ ही कहा कि सभी अस्पतालों में अग्निशमन सेवाओं की जांच हो। इस मामले में जांच टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
कानपुर: कार्डियोलॉजी के आईसीयू में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के स्वरूपनगर थाना क्षेत्र स्थित कार्डियोलॉजी बड़ा सरकारी अस्पताल है। यहां कानपुर देहात और आस-पास के इलाकों से बड़ी संख्या में दिल के मरीज ऑपरेशन और इलाज के लिए आते हैं।