{"_id":"5be12a89bdec2232cd69b3aa","slug":"fire-in-electrical-department-store-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: बिजली विभाग के स्टोर में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं हो पा रहा काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: बिजली विभाग के स्टोर में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं हो पा रहा काबू
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
हरदोई के बिजली विभाग के स्टोर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में मंगलवार को बिजली विभाग के स्टोर में भीषण आग लग गयी। स्टोर में आग लगने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। जानकारी मिलते ही दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश में जुट गयीं।
विज्ञापन
Trending Videos
हरदोई के बिजली विभाग के स्टोर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
यह घटना हरदोई जिले के सांडी रोड स्थित बिजली विभाग की है। यहां अज्ञात कारणों के चलते आग लगने से समूचे विभाग में आफरा-तफरी मच गयी। विभागीय अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। स्टोर में लगी भीषण आग बुझाने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई के बिजली विभाग के स्टोर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के आनुसार बिजली विभाग के स्टोर रूम में आग सुबह करीब 5 बजे लगी थी। तब से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन आग बढ़ती ही जा रही है।
हरदोई के बिजली विभाग के स्टोर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार स्टोर रूम में बिजली विभाग का खराब सामान मोबिआइल, तार आदि रखे थे। जिसमें आग लगने से उसपर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। आग लगने के 7 घंटे बाद भी काबू नहीं पाया जा सका है। दमकल गाड़ियां आग बुझाने के अभियान में जुटी हुई हैं।